इमरान खान और बुशरा बीबी 
विदेश

इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल की सजा, भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bushra Bibi News: पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई है।

अर्पित शुक्ला

Pakistan News: पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने शनिवार को तोशाखाना-2 मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई। यह निर्णय संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत ने सुनाया।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला एक महंगे बुलगारी ज्वेलरी सेट को बेहद कम दाम पर खरीदने से जुड़ा हुआ है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश केंद्रीय शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान सुनाया, जहां इमरान खान इस समय बंद हैं।

17-17 साल कैद की सजा

अदालत ने इमरान खान को कुल 17 साल की सजा दी, जिसमें आपराधिक विश्वासघात (धारा 409) के तहत 10 साल की सख्त कैद और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 5(2)47 के तहत सात साल की सजा शामिल है। बुशरा बीबी को भी इन्हीं धाराओं के अंतर्गत 17 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, दोनों पर 1.64 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नियमों के अनुसार, जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसले के बाद इमरान खान और बुशरा बीबी की कानूनी टीम ने उच्च न्यायालय में इस फैसले को चुनौती देने की घोषणा की है। दोनों को इस मामले में पिछले साल दिसंबर में औपचारिक रूप से आरोपित किया गया था।

2023 से जेल में बंद हैं इमरान

बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। इससे पहले जनवरी 2025 में अल-कादिर ट्रस्ट केस में भी इमरान खान को 14 साल और बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।

तोशाखाना-I केस पर हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक

हालांकि, तोशाखाना-I मामले में अप्रैल 2024 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी थी। इमरान खान की कानूनी टीम ने संकेत दिया है कि वे तोशाखाना-II मामले में आए इस फैसले को भी हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप