शहबाज शरीफ के करीबी नजम सेठी ने गिनाए 3 कारण 
विदेश

...तो10 मिसाइलों से उड़ा देंगे! PAK की नई परमाणु धमकी, कहा- एटम बम दिवाली के लिए नहीं रखे

Pakistan के पीएम शहवाज के करीबी व पाक के वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने वो तीन वजह गिनाई जिनकी वजह से भारत पर पाकिस्तान न्यूक्लिय अटैक के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने सिंधु जल संधि रद्द को भी एक कारण बताया।

सौरभ शर्मा

Pakistan Nuclear attack Three Reason: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मात खाने के बाद अब भी वह परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बाद अब पीएम शहबाज शरीफ के करीबी और वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने एक इंटरव्यू में उन तीन वजहों का जिक्र किया है, जब पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं रखे हैं।

नजम सेठी ने कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार सिर्फ इसलिए रखे हैं ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सके। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''अगर आप डैम बनाकर पानी रोकने की कोशिश करेंगे तो हम एक नहीं, 10 मिसाइलें मारकर उड़ा देंगे। हमारे पास बहुत सी मिसाइलें हैं।'' यह धमकी उन्होंने तब दी है, जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद से ही सिंधु जल संधि को रद्द किया हुआ है। इस वजह से पाकिस्तान को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उसकी एक बड़ी आबादी इस पानी पर निर्भर है।

परमाणु हमले की तीन वजहें

नजम सेठी ने परमाणु हमले के तीन संभावित कारण बताए। पहला, अगर भारतीय नौसेना कराची बंदरगाह को पूरी तरह से बंद कर दे और सामान की आवाजाही रोक दे। दूसरा, अगर भारतीय सेना पाकिस्तान में इतनी अंदर तक घुस जाए कि कराची और लाहौर को एक-दूसरे से काट दिया जाए और पाकिस्तान को तोड़ने का मंसूबा बन रहा हो। तीसरा, अगर पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोकने की कोशिश की जाए तो पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेगा।

भारत का सख्त रुख, संधि रद्द रहेगी

भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि रद्द रहेगी। मई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर कई हवाई हमले किए थे, जिसमें पीओके और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इसके अलावा, पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया था। इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

पाकिस्तानी नेतृत्व की बौखलाहट में बकवास

ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार के बाद से ही पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व लगातार भारत को धमकी दे रहा है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत को धमकी दी थी, जिसके बाद अब नजम सेठी का यह बयान सामने आया है। पाकिस्तान की इन गीदड़भभकियों से साफ है कि वह भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहा है। हालांकि, भारत का रुख साफ है कि वह किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा