(Image-Twitter) 
विदेश

पाकिस्तान: फास्ट बॉलर शाहीन ने थामा पूर्व क्रिकेटर अफरीदी की बेटी का हाथ, खिलाड़ी ने बेटी दामाद को लेकर कही ये बड़ी बात

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: शादी का माहौल न केवल भारतीय क्रिकेटरों में ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों में भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर KL राहुल ने सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी संग साथ फेरे लिए वही अब पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शाहीन ने पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बेटी से निकाह किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, ऐसे में अपनी बेटी और दामाद के लिए पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बहुत प्यार भरा ट्वीट किया है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के फ़ास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी का शुक्रवार 3 फरवरी को निकाह हुआ और वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के दामाद बन गए।बी बता दें कि शाहीन का अफरीदी की बेटी से निकाह 2020 में ही तय था जिसे तमाम इस्लामी रस्मो रिवाज के साथ आज पूरा किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मिडिया पर छाई हुई है। 

दरअसल स्टार पेसर शाहीन अफरीदी की शादी शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, शाहीन की शादी की सारी रस्में कराची में हुई। यहीं पर वर-वधु ने निकाह पढ़ा और इसी शहर में पूरी वेडिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। शाहीन की निकाह पढ़ते हुए फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

गौरतलब हो कि शाहीन अफरीदी की सगाई दो साल पहले ही हो गई थी पर कोरोना वायरस की महामारी और अन्य वजहों के चलते उनकी शादी अब तक टलती रही। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद समेत तमाम खिलाड़ियों ने शाहीन की शादी के उत्सव में शिरकत की और इस शादी में चार चांद लगाए है। 

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म