एयरस्ट्राइक के बाद धुंआ (फाइल फोटो) सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

एक और युद्ध की आहट! अफगानिस्तान पर बम बरसा रहा पाकिस्तान, एयरस्ट्राइक में 9 लोगों की मौत के दावे

Pakistan Afghanistan Tension: अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने कुनार और हेलमंद में आम नागरिकों के घरों पर बमबारी की; इसमें महिलाओं और बच्चों समेत नौ अफगान नागरिक मारे गए।

नितिन कुमार राय

Airstrike In Afghanistan: मिडिल ईस्ट में पिछले कुछ महीनों से लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। रूस-युक्रेन और इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम नहीं हो रही है। इस बीच पड़ोसी देशों से भी तनाव की खबरें आ रही है। अफगान सरकार ने दावा किया कि गुरुवार को पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के इलाकों में नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही ग्यारह अन्य घायल हो गए। अफगान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बयान में पुष्टि की।

रिहायसी इलाके को निशाना बनाने का दावा

उन्होंने कहा कि इस विनाशकारी बमबारी में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे कुनार और हेलमंद प्रांतों में स्थित तीन घर पूरी तरह नष्ट हो गए। सैन्य हमले में आम नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि करते हुए मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में कम से कम नौ लोग शामिल थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। अफगान की ओर से इस सैन्य हमले की कड़ी निंदा की गई है। प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा, "हम इस हरकत को सभी स्वीकृत सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाला हमला और अपराध मानते हैं।"

संयुक्त राष्ट्र में हुई है शिकायत

अफगानिस्तान ने इसे पाकिस्तान की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों का हिस्सा बताया है। पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में सीमा विवादों के कारण बढ़े तनाव के बीच कई बार अफगानिस्तान की संप्रभु जमीन के अंदर बिना इजाजत हवाई हमले किए हैं। इस्लामाबाद के सैन्य अभियानों से आम लोगों को हुए भारी नुकसान को उजागर करते हुए, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पिछले हफ्ते बताया कि उसने इस साल अब तक सीमा-पार हिंसा में 1,100 से ज्यादा आम नागरिकों के हताहत होने की जानकारी दर्ज की है।

अफगान ने पाकिस्तान की आंतरिक विफलता बताया

पाकिस्तान ने अफगान के दावे और आम नागरिकों के हताहत होने की बात से इनकार किया है। और कहा कि चरमपंथियों को निशाना बनाने की बात कही है। इस्लामाबाद लगातार अफगान सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे गुटों को अफगान जमीन से काम करने की इजाजत देती है। काबुल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है इन्हें बेबुनियाद और पाकिस्तान की अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ने की कोशिश का हिस्सा बताया है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज