पाक का काबुल पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अब बहुत हो चुका! ख्वाजा आसिफ की चेतावनी के बाद... देर रात पाक ने काबुल पर बरसाई मिसाइल

Pakistan Airstrike In Afghanistan: रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में हवाई हमले किए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान के विदेश मंत्री मुत्ताकी भारत दौरे पर मौजूद हैं।

अमन उपाध्याय

Pakistan Airstrike in Kabul: कल गुरुवार 9 अक्टूबर की रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक जोरदार विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, धमाके अब्दुल हक स्क्वायर के आसपास महसूस किए गए। इसी दौरान आकाश में फाइटर जेट्स भी देखे गए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने अफगानिस्तान में हवाई हमला किया।

रॉयटर्स ने बताया कि रात लगभग 9:50 बजे कम से कम दो जोरदार धमाके सुने गए। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगान अधिकारियों को चेतावनी दी थी। हालांकि, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि इस हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि ये हवाई हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर किए गए। पाकिस्तान का कहना है कि इन एयरस्ट्राइक में TTP के नेता मुफ्ती नूर वली महसूद को निशाना बनाया गया। वहीं, TTP प्रमुख खुद ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

काबुल शहर में विस्फोट की आवाजें

अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल शहर में विस्फोट की आवाजें सुनाई दी गईं। हालांकि उन्होंने लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बताई और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच जारी है और अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वहीं, तालिबान अधिकारियों ने गुरुवार देर रात जानकारी दी कि राजधानी काबुल में हुए एक विस्फोट की जांच जारी है। यह धमाका स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे से पहले अब्दुल हक चौक क्षेत्र में हुआ, जो कई मंत्रालयों और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के पास स्थित है। काबुल के कुछ निवासी शहर-ए-नव मोहल्ले में एक और विस्फोट की आवाज सुनने की बात कर रहे हैं, हालांकि दूसरे विस्फोट की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

ख्वाजा आसिफ ने दी थी चेतावनी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले ही अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अब बहुत हो चुका। उनका कहना था कि अगर पाकिस्तान विरोधी आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अपने देश में सुरक्षित ठिकाना दे रहा है और अब इससे निपटने का समय आ गया है। इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया।

भारत दौरे पर हैं तालिबान के विदेश मंत्री

तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी वर्तमान में भारत के एक हफ्ते के दौरे पर हैं। यह दौरा 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा और मुत्ताकी हाल ही में दिल्ली पहुंचे हैं। आज उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ उनकी पहली औपचारिक बैठक होगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज