AI IMAGE IN BACKGROUND,Shehbaz Sharif IN Fore Ground ( Source-Design) 
विदेश

और भी खूनी हुआ पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष...पाक ने 274 तालिबानियों को दी मौत, दावे से मचा हड़कंप

Pakistan Attacks On Afghan 22 Military Base: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी खूनी जंग और भी घातक गई। पाकिस्तान का दावा है की उसने 274 अफगानी लड़ाकों को मार गिराया है।

सजल रघुवंशी

Pakistan Big Claim: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, गुरुवार रात को अफगानिस्तान की तरफ से किए गए पलटवार के बाद पाकिस्तान की तरफ से दोबारा हमले किए गए। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने अफगानिस्तान के 22 ठिकानों को चुन-चुन कर नेस्तनाबूद किया है।

पाकिस्तान की सेना ने दी जानकारी

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन की जानकारी दी और कहा कि पूरा ऑपरेशन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दिशा निर्देशों पर चल रहा है। इसमें अभी तक 274 अफगानी लड़ाकों की मौत हो चुकी है, जबकि पाकिस्तान भी अपने 12 सैनिकों को गंवा चुका है।

पाक ने अफगानिस्तान को दिया ऑप्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने एक विकल्प भी रखा। शरीफ चौधरी ने कहा कि मै एक बात को स्पष्ट कर दूं, अफगान तालिबान को चुनाव करना होगा और यह तय करना होगा कि उसे बीएलए, दाएश, अलकायदा, टीटीपी जैसे आतंकी संगठनों के साथ रहना है या फिर पाकिस्तान के साथ।

तालिबान सरकार की चेतावनी

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहित ने पाकिस्तान को साफ चेताया है और कहा है कि अगर पाकिस्तान अपनी मिलिट्री कार्रवाई जारी रखता है, तो अफगानिस्तान की सेना के पास भी उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की निर्णायक क्षमता है।

आपको बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने पाकिस्तान के अंदर कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद प्रधानमंत्री ऑफिस के पास हमले का भी दावा किया गया।

पाकिस्तान ने टीटीपी को समर्थन देने का लगाया आरोप

पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान पर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लड़ाकों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है, इसी वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया। पाकिस्तान की तरफ से पहले हमले हुए और जवाब में अफगान तालीबान ने गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के पलटवार किया।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव