Highlights:
ओरेगन के स्कूल में गोलीबारी से तीन बच्चों और शिक्षिका की मौत हुई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर को उसकी मां ने शॉटगन गिफ्ट की थी
गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल हुए और पुलिस जांच जारी है
Oregon School Shooting: अमेरिका के ओरेगन राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल के लड़के ने स्कूल में गोलीबारी करके तीन छात्रों समेत एक टीचर की जान ले ली। लड़के की पहचान ग्रिफिन जे. जॉन II के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल की गई बंंदूक को जॉन की मां शॉनताई निकर्सन ने उसे गिफ्ट में दिया था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शॉनताई निकर्सन ने अगस्त 2026 में कानूनी तौर पर मैवरिक 88 पंप-एक्शन 12-गेज शॉटगन खरीदी थी। उन्होंने इसे अपने बेटे ग्रिफिन जॉन को उसके जन्मदिन पर गिफ्ट के तौर पर दिया था। घटना पिछले हफ्ते की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रिफिन जॉन ने पिछले गुरुवार को ओरेगन के बेंड में सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में यह जानलेवा हमला किया, जहां वह कभी छात्र था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जॉन ने शुरू में एक गुजरते हुए पिकअप ट्रक पर गोली चलाई, जिसके ड्राइवर ने पहली 911 कॉल की थी। पुलिस ने कहा कि जॉन बंद कांच के दरवाजों से गोली चलाकर स्कूल में घुसा। फिर उसने उन दरवाजों के बाईं ओर पहले क्लासरूम में घुसा और गोलाबारी करके चारों लोगों को मार डाला और दो अन्य को घायल कर दिया।
5 साल का रोम समर हमले में मारे गए तीन बच्चों में से एक था। मारे गए बाकी दो बच्चों की उम्र 8 और 11 साल थी, जबकि शूटिंग में मारी गई टीचर की पहचान 25 साल की मेगन लैम्बर्ट के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा है कि एक चौथा स्टूडेंट एक 7 साल की लड़की और एक 54 साल का टीचर भी घायल हो गया।
जॉन को एक राहगीर, 36 साल के केलुब जियामान्को ने गोली मारकर मार डाला, जिसने जॉन 11 को पिकअप ट्रक पर फायरिंग करते देखा और स्कूल में उसका पीछा किया। एक टीचर जॉन से हथियार के लिए हाथापाई कर रहा था, तभी दो स्टूडेंट्स के पिता ने आकर उसे गोली मारकर मार डाला। जियामान्को बेंड का रहने वाला है और उसकी दो बेटियां सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ती हैं।
पुलिस जॉन के मकसद की जांच कर रही थी, वहीं पिछले हफ्ते ओरेगन के एक एलिमेंट्री स्कूल में हुई शूटिंग में मारे गए तीन बच्चों में से एक के परेशान माता-पिता ने स्कूल के प्रोटोकॉल और टीनएज गनमैन को हथियार कैसे मिला, इसकी जांच के लिए वकील हायर किए हैं। अमेरिका में गन रखने को लेकर नियम काफी नरम है। इसके चलते यहां कोई भी बड़ी आसानी से गन खरीद सकता है। हालांकि, लगातार गोलाबारी की घटनाओं के बाद देश में इसके खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं।