LeT कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ बड़ा कुबूलनामा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'अल्लाह ने हमें बचा...',भारत के ऑपरेशन सिंदूर से दहल गया था लश्कर, टॉप कमांडर रऊफ का बड़ा कुबूलनामा

Hafiz Abdul Rauf Confession: लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने स्वीकार किया है कि भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' एक बहुत बड़ा और घातक हमला था जिसने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

अमन उपाध्याय

Operation Sindoor News In Hindi: पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर मुहर लगा दी है।

मुरीदके स्थित 'मरकज-ए-तैयबा' में आयोजित एक दीक्षांत समारोह के दौरान रऊफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बहुत बड़ा हमला था, लेकिन अल्लाह ने हमें बचा लिया। रऊफ के इस बयान से साफ हो गया है कि भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान में आतंक की जड़ें पूरी तरह हिल गई थीं।

क्यों शुरू हुआ था 'ऑपरेशन सिंदूर'?

भारतीय सेना ने यह ऐतिहासिक ऑपरेशन 6-7 मई 2025 को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। भारत ने इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे।

हमले की भयावहता और नुकसान

अब्दुल रऊफ ने अपने संबोधन में स्वीकार किया कि मुरीदके में हुआ हमला अत्यंत घातक था जिसमें उनकी मस्जिद तक को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया गया था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इन हमलों में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कई शीर्ष आतंकी मारे गए थे जिनमें मुरीदके का प्रमुख मुदस्सर खडियान खास (अबू जंदाल) भी शामिल था। गौरतलब है कि रऊफ ने ही मारे गए आतंकियों के जनाजे की अगुवाई की थी जिसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे।

ब्रह्मोस मिसाइलों से कांप उठा था पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी हमले की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने उन्हें न केवल नाकाम किया बल्कि और भी भीषण पलटवार किया। भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के 11 आर्मी बेस को उड़ा दिया। इस भीषण हमले के बाद पाकिस्तान में ऐसी खलबली मची कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर भारत से सीजफायर की गुहार लगाने लगे थे।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग