Representative Photo/File 
विदेश

अमेरिका में कोरोना के डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन वेरिएंट से हो रही हैं ज़्यादा मौतें, जानें पूरा मामला

आसिफ सईद

वाशिंगटन: अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के डेल्टा (Delta Variant) स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) से प्रतिदिन अधिक लोगों की मौत (Death) हो रही है जबकि अगले कुछ दिन या सप्ताह में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका में मृतकों की सात दिन की औसत संख्या में नवंबर के मध्य से वृद्धि देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को यह 2,267 तक पहुंच गई और सितंबर में 2,100 के आंकड़े को पार कर गई, जब डेल्टा स्वरूप अपने चरम पर था।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन में जन स्वास्थ्य प्रोफेसर एंड्रयू नोयमर ने कहा, ओमीक्रोन के चलते हमें लाखों लोगों को खोना पड़ सकता है। इस बात पर चर्चा की जानी चाहिए कि हम क्या अलग कर सकते हैं और कितने लोगों के जीवन को बचा सकते हैं। अमेरिका में कोविड-19 की वजह से 8,78,000 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या के मामले में वह शीर्ष पर है। 

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान