रूस का यूक्रेन पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

यूक्रेन पर रूस का फिर मिसाइल हमला; रिहायशी इलाकों में मची तबाही, 2 की मौत, कई घायल

Odesa Missile Attack: यूक्रेन के ओडेसा शहर पर रूसी मिसाइलों ने एक बार फिर भीषण हमला किया है। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई और बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अमन उपाध्याय

Russia Odesa Missile Attack News: यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में रूसी सेना की ओर से किए गए मिसाइल हमले ने भारी तबाही मचाई है। 16 जुलाई 2026 की शाम को हुए इस हमले में कम से कम दो लोगों की जान चली गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

नागरिक बुनियादी ढांचों को बनाया निशाना

ओडेसा सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के उप प्रमुख सेरही क्रासिलेंको ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने जानबूझकर नागरिक बुनियादी ढांचों को क्षति पहुंचाई है। इस हमले में कई बहुमंजिला रिहायशी इमारतें, एक धार्मिक संस्थान और एक प्री-स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इसके अलावा, सड़कों पर खड़ी कई कारें और अन्य नागरिक संपत्ति भी मलबे में तब्दील हो गई है। यूक्रेन के राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि शहर के एक जिले में तीन मंजिला आवासीय इमारत को सीधा नुकसान पहुंचा है।

बचाव और राहत कार्य जारी

ओडेसा ओब्लास्ट के गवर्नर ओलेह कीपर के अनुसार, हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, नगरपालिका कर्मी और परिचालन मुख्यालय तैनात कर दिए गए हैं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

घायल नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि अधिकारी हमले से हुए कुल नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

48 घंटों में भीषण दूसरा हमला

ओडेशा में 15  जुलाई की रात को भी  एक बहुमंजिला अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल गिरी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और छह अन्य घायल हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार, ओडेसा ओब्लास्ट पिछले पांच दिनों से लगातार मिसाइल हमलों का सामना कर रहा है, जिससे क्षेत्र में मानवीय संकट गहराता जा रहा है।

युद्ध के अन्य मोर्चों पर तनाव

ओडेसा पर हमलों के बीच, यूक्रेन की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की भी जानकारी दी हैं। यूक्रेन के ओमेगा स्पेशल फोर्स ने दावा किया है कि एक ड्रोन हमले में कब्जे वाले क्रीमिया में रूसी Su-24 बमवर्षक विमान को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही, 17 जुलाई की सुबह कब्जे वाले क्रीमिया में रूसी 'शैडो फ्लीट'  के टैंकरों पर भी हमले और आग लगने की खबरें सामने आई हैं।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम