हसन नसरल्लाह (सोर्स- रायटर्स) 
विदेश

मिल गई हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की डेड बॉडी, शरीर पर नहीं मिले घाव, जानिए फिर कैसे हुई मौत?

27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। सुरक्षा और मेडिकल टीम ने हमले वाली जगह से शव बरामद कर लिया है। वहीं, इजरायल लगातार हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है और आज यानी रविवार को लेबनान से लगी सीमा पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं।

अभिषेक सिंह

बेरूत: 27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। सुरक्षा और मेडिकल टीम ने हमले वाली जगह से शव बरामद कर लिया है। वहीं, इजरायल लगातार हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है और आज यानी रविवार को लेबनान से लगी सीमा पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हिजबुल्लाह नेता का शव 'सुरक्षित और सही सलामत' बरामद कर लिया गया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। एक मेडिकल सूत्र और एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायली हवाई हमले वाली जगह पर उनका शव सुरक्षित और सही सलामत मिला।

कैसे हुई नसरल्लाह की मौत?

सूत्रों ने बताया कि उनके शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा लगता है कि मौत की वजह तेज धमाके की वजह से लगी चोट हो सकती है। दूसरी तरफ, इजरायल ने कहा कि हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी हैं। एक नए अपडेट में, इजरायली सेना ने कहा कि उसने पिछले कुछ घंटों के दौरान लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया है। सेना का कहना है कि हमलों का उद्देश्य हिजबुल्लाह के रॉकेट लांचर और हथियार डिपो को नष्ट करना था।

इजरायल ने मचाई तबाही

महीनों की योजना और कई खुफिया सूचनाओं के बाद, इजरायल ने शुक्रवार को एक भूमिगत बंकर पर सटीक हमला किया था। जहां नसरल्लाह और कई अन्य हिजबुल्लाह नेता बैठक कर रहे थे। बंकर दक्षिण बेरूत में एक व्यस्त सड़क से 60 फीट नीचे स्थित था।

पिछले कुछ हफ्तों में आईडीएफ यानी इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने लेबनान के अंदर अपने हमलों को तेज कर दिया है। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि हमलों का उद्देश्य आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को नष्ट करना है जो कथित तौर पर इजरायल में नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह