निर्मला सीतारमण 
विदेश

वाशिंगटन में दहाड़ीं निर्मला सीतारमण, बोलीं- अमेरिका हो या चीन कोई भी देश भारत को नहीं कर सकता नजरअंदाज

साक्षी सिंह

वाशिंगटन:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। वहां उन्होंने दमदारी के साथ दुनिया में बढ़ते भारत के प्रभाव को रखा। उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकता प्रभुत्व स्थापित करना नहीं बल्कि अपने प्रभाव को बढ़ाना है। सीतरमण ने कहा कि अमेरिका हो या चीन कोई भी देश आज भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता।

सीतारमण ने ये बातें यहां सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित ब्रेटन वुड्स एट 80: प्रायोरिटीज फॉर द नेक्स्ट डेकेड' में परिचर्चा के दौरान कही। वे ब्रेटन वुड्स संस्थाओं की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को अमेरिका पहुंची थीं।

सीतारमण ने कहा कि भारत की प्राथमिकता यह दिखाकर अपना प्रभुत्व स्थापित करना नहीं है कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, हमारी जनसंख्या सबसे अधिक है।

बल्कि हमारा लक्ष्य अपना प्रभाव बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर छह में से एक व्यक्ति भारतीय है कि आप हमारी अर्थव्यवस्था और जिस तरह से यह बढ़ रही है, उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।

भारत क्या मार्गदर्शन की स्थिति में इस सवाल पर उन्होंने प्रौद्योगिकी में देश की अग्रणी भूमिका का जिक्र किया और कहा कि भारतीयों के पास जटिल कॉरपोरेट व्यवस्था को चलाने के लिए एक प्रणाली है।

निर्मला सीतारमण ने कहा  कि आप वास्तव में इसे अनदेखा नहीं कर सकते। अमेरिका जैसा दूर स्थित देश हो या चीन जैसा पड़ोसी, कोई भी देश हमें अनदेखा नहीं कर सकता।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी