रूस-यूक्रेन युद्ध, (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

इधर ईरान-इजरायल में फंसी रही दुनिया, उधर रूस ने यूक्रेन में मचा दिया कोहराम, कीव में भीषण तबाही

एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी।

मनोज आर्या

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रात में हुए रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के चेर्नीहीव प्रांत में रविवार देर रात रूस के छोटी दूरी के एक ड्रोन के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए।

क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख वियाचेस्लाव चाउस के अनुसार, घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। कीव से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बिला त्सेरकवा शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ अन्य घायल हुए हैं। यह हमला गत मंगलवार को यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले के लगभग एक सप्ताह बाद हुआ है।

एक सप्ताह पहले मारे गए थे 28 लोग

बता दें कि एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोग मारे गए थे, जिनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध की सबसे बड़ी बमबारी में से एक बताया। आपात सेवाओं ने बताया कि सोमवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने कीव में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और खेल परिसरों को निशाना बनाया। सबसे ज्यादा नुकसान शेवचेन्कीव्स्की प्रांत को पहुंचा है जहां पांच मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

हमले में इमारत को काफी नुकसान

कीव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि शेवचेन्कीव्स्की प्रांत में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक गर्भवती महिला समेत 10 अन्य लोगों को एक नजदीकी ऊंची इमारत से बचाया गया। हमले में इस इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बयान में यूक्रेन की वायु सेना के हवाले से बताया गया कि रूस ने रातभर में कुल 352 विस्फोटक ड्रोन और ‘डिकॉय' दागे। रूस ने 11 बैलिस्टिक मिसाइल और पांच क्रूज मिसाइलें भी दागी।

‘डिकॉय' छद्म हथियार होते हैं जिन्हें दुश्मन को चकमा देने के लिए दागा जाता है, जिससे उनका ध्यान वास्तविक लक्ष्यों से हट जाता है। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात से सोमवार तक 23 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव