नेपाव में हिंसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पहले मूर्ति विसर्जन पर हुआ था बवाल, अब Gen-Z ने फूंक दी मस्जिद, नेपाल में फिर शुरू हुई हिंसा!

Clashes During Durga Idol Immersion in Nepal: नेपाल के बांके जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद जेन-जेड ने एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया, जिससे देश में तनाव बढ़ गया है।

अक्षय साहू

Nepal Violence: नेपाल में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सटे नेपाली जिला बांके के कुछ इलाकों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित तौर पर झड़पें हुई थीं। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इसी विरोध में आज नेपाल के जेन-जेड ने एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद से नेपाल में एक बार फिर तनाव की स्थिति बनी हुई है। नेपाल की अंतरिम सरकार स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद कार्रवाई करते हुए अवैध इस्लामी ढांचों को ध्वस्त किया था, लेकिन जेन-जेड इतने पर संतुष्ट नहीं थे।

जेन-जेड ने फूंक दी मस्जिद

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा से नेपाल के जेन-जेड एक बार फिर भड़क गए। जेन-जेड गुटों ने गुस्से में एक मस्जिद को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उन्होंने एक कार में पहले आग लगाई और फिर जेसीबी से कुचलकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच, सरकार और पुलिस ने उचित कार्रवाई का वादा करते हुए जेन-जेड गुटों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

हत्या की अफवाह के बाद झड़प

बताया जा रहा है कि नेपाल के बांके जिले में नवरात्रि के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस दौरान सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के एक युवक की हत्या की झूठी अफवाह फैली। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पत्थरबाजी की। इसके बाद दोनों समुदायों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए बांके के एसपी अंगूर जीसी ने मीडिया को बताया कि झड़प के पीछे हत्या की अफवाह थी। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान जानबूझकर गलत अफवाह फैलाई गई, जिसके चलते जिले के तीन प्रमुख स्थानों पर झड़पें हुईं। दूसरे समुदाय के लोगों ने घरों की छतों से विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी की, जिससे 20 से अधिक श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज