नेपाल में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, फोटो- सोशल मीडिया 
विदेश

नेपाल में बड़ा हादसा: शव लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर खेत में हुआ क्रैश, सामने आया भयावह वीडियो

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोतांग जिले में काठमांडू से एक शव लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से खेत में क्रैश हो गया। हादसे में सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Khotang District Accident: नेपाल के दुर्गम पहाड़ों और अनिश्चित मौसम के बीच उड़ान भरना किसी चुनौती से कम नहीं है, और बुधवार दोपहर को खोतांग जिले में जो हुआ, उसने एक बार फिर रोंगटे खड़े कर दिए। काठमांडू से एक शव लेकर आ रहा एक हेलिकॉप्टर जब लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर एक खेत में जा गिरा।

यह मंजर देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, लेकिन कुछ ही पलों बाद एक ऐसी खबर आई जिससे सबने राहत की सांस लेने ली। हादसे की भयावहता के बावजूद, हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए हैं और किसी की जान जाने या गंभीर चोट लगने की खबर नहीं है।

काठमांडू से शव लेकर निकला हेलिकॉप्टर कैसे हुआ क्रैश?

यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास की है, जब काठमांडू से एक हेलिकॉप्टर ने खोतांग जिले के लिए उड़ान भरी थी। इस उड़ान का मकसद एक पार्थिव शरीर को उसके गंतव्य तक पहुंचाना था। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर जब अपने निर्धारित स्थान के पास पहुंचा, तो वहां कोई पक्की हवाई पट्टी नहीं थी।

जैसा कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में अक्सर होता है, पायलट ने एक खुले खेत को लैंडिंग के लिए चुना। लेकिन उतरते समय अचानक हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन से टकराते ही क्रैश हो गया। गनीमत रही कि चॉपर में आग नहीं लगी, वरना परिणाम बेहद दर्दनाक हो सकते थे।

मौत के मुंह से सुरक्षित निकले सभी लोग

हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए। जिले की मुख्य अधिकारी रेखा कंडेल ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कंडेल ने राहत जताते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और जान-माल की कोई बड़ी हानि दर्ज नहीं की गई है।

यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि पहाड़ी ढलान वाले खेत में गिरने के बाद भी पायलट और अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। फिलहाल प्रशासन ने दुर्घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

यह पहली बार नहीं है जब नेपाल के पहाड़ों में ऐसा कोई हादसा हुआ हो। बीते साल 29 अक्टूबर 2025 को भी सोलुखुम्बु जिले के पास माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास एक हेलिकॉप्टर रेस्क्यू मिशन के दौरान फिसल गया था। विशेषज्ञ बताते हैं कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में सही हवाई पट्टियों का अभाव और अचानक बदलते मौसम की वजह से जोखिम हमेशा बना रहता है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि खराब दृश्यता या तकनीकी गड़बड़ी इस हादसे का कारण हो सकती है, जिसकी अब बारीकी से जांच की जा रही है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी