नेपाल-चीन बॉर्डर पर लैंडस्लाइड से बनी एक झील शुक्रवार को ओवरफ्लो होने लगी। दोनों तरफ के अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि इससे बाढ़ से तबाह होने वाले इलाकों पर खतरा मंडराने लगा है और बचाव कार्यों को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। नेपाल के नुवाकोट जिले में लोग नदी का जलस्तर बढ़ने के डर से सुरक्षित जगहों, जैसे त्रिशूली की पहाड़ियों की ओर चले गए।
Nepal Flash Flood Breaking Live Updates: नेपाल में आए महाप्रलय के 3 दिन बाद भी महातबाही के मलबे से लाशें बरामद होने का सिलसिला जारी है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों ने मलबे से 579 लाशें बरामद की हैं। बिगड़ते मौसम और दलदल में तब्दील होते मलबे में लाशों की खोज भी मुश्किल होती जा रही है। जानकारों का दावा है कि बीतते दिनों के साथ लापता लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि अब भी नेपाल सरकार के पास विभिन्न देशों से सैकड़ों लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहुंची है।
नेपाल में आई भयानक आपदा के बाद, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) में हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए। अब तक SEOC को छह कॉल मिल चुकी हैं। आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मिली जानकारी गृह मंत्रालय (MHA) के साथ साझा कर दी गई है और SEOC के जरिए MHA के साथ लगातार बातचीत हो रही है।