बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह (स्रोत- सोशल मीडिया) 
विदेश

नेपाल में 'बदलाव' की लहर, पुरानी पार्टियों का सूपड़ा साफ, बालेन शाह की RSP 96 सीटों पर आगे

RSP Lead Nepal: नेपाल चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 96 सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया। बालेन शाह की बढ़त और नई पार्टी के उभार ने नेपाल में राजनीतिक क्रांति के संकेत दिए।

सजल रघुवंशी

Nepal Election Result Updates 2026: नेपाल में शुक्रवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों ने हिमालयी राष्ट्र की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत दिए हैं। भ्रष्टाचार और पारंपरिक राजनीति से त्रस्त नेपाली जनता इस बार बदलाव के मूड में नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, नई नवेली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सबको पीछे छोड़ते हुए 96 सीटों पर बढ़त बना ली है।

सबसे चौंकाने वाला रुझान प्रधानमंत्री पद के दावेदार बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह को लेकर है, जो दिग्गज नेता केपी शर्मा ओली से भारी मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

पुरानी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी

नेपाल चुनाव आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई के अनुसार, मतगणना के वर्तमान चरण में नेपाली कांग्रेस दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही हैं। यह रुझान स्पष्ट करते हैं कि मतदाताओं, विशेषकर युवाओं ने पारंपरिक राजनीतिक घरानों को नकारते हुए एक नए विकल्प को चुनने का मन बना लिया है। बालेन शाह वर्तमान में चार हजार से अधिक मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ रहे हैं।

बलेंद्र शाह (स्रोत- सोशल मीडिया)

प्रवासियों और युवाओं की जागी उम्मीद

चुनाव के इन रुझानों ने उन लोगों में नई ऊर्जा भर दी है जो भ्रष्टाचार मुक्त नेपाल का सपना देख रहे हैं। कनाडा से अपनी नागरिकता छोड़कर स्वदेश लौटीं डॉ. अनुपमा ने कहा, "हम बदलाव की उम्मीद में वापस आए हैं। हम अब नेपाल में भ्रष्टाचार नहीं चाहते।" इसी तरह, डॉ. प्रह्लाद उप्रेती का मानना है कि 'जेन जी' (Gen Z) के हालिया विरोध प्रदर्शनों ने इस चुनाव की दिशा तय की है। लोगों की इच्छा है कि यदि नई पार्टियां सत्ता में आती हैं, तो देश में संस्थागत सुधार और पारदर्शिता की शुरुआत होनी चाहिए।

निर्णायक मोड़ पर मतगणना

फिलहाल नया बनेश्वर स्थित सहकारी प्रशिक्षण केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतगणना जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये रुझान पुरानी पार्टियों के प्रति बढ़ते अविश्वास और जवाबदेही की मांग को दर्शाते हैं। यदि यही रुझान अंतिम परिणामों में तब्दील होते हैं, तो नेपाल में एक नए युग की शुरुआत होगी। अंतिम परिणाम सभी निर्वाचन क्षेत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता