Nepal में बैंक लॉकर बहकर आया। Source. Social Media
विदेश

नेपाल में बाढ़ का कहर, पानी में बहकर आया बैंक लॉकर, तोड़कर कैश लूट रहे थे 29 लोग, पुलिस ने बरामद किए 92 लाख

92 Lakh Nepali Rupees: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर होती जा रही है। इसी बीच धादिंग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

सिमरन सिंह

Dhading Bank Locker: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर होती जा रही है। इसी बीच धादिंग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बाढ़ के तेज बहाव में बहकर आया एक बैंक लॉकर लोगों के हाथ लग गया। जिसका लॉकर मिलने के बाद कुछ लोगों ने उसे तोड़ दिया और उसके अंदर रखी नकदी निकालने लगे। इसी दौरान पुलिस और सशस्त्र सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं मौके से करीब 92.68 लाख नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।

रासुवा से निकला पानी, त्रिशूली नदी में बढ़ा बहाव

बताया जा रहा है कि नेपाल के रासुवा और ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसमें पानी का बहाव बढ़ने के साथ इसका असर त्रिशूली नदी पर भी दिखाई दिया है। इसी तेज बहाव में एक बैंक का लॉकर बह गया और नदी के रास्ते धादिंग इलाके तक पहुंच गया। जिसके बाद धादिंग में लोगों की नजर जब इस लॉकर पर पड़ी तो उन्होंने इसे खोलने की कोशिश शुरू कर दी। मामला उस समय गंभीर हो गया जब लॉकर के अंदर रखी नकदी निकालने की कोशिश की जाने लगी।

कैश निकालते समय पकड़े गए 29 लोग

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि जब लोग लॉकर से पैसे निकाल रहे थे उसी दौरान सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 संदिग्धों को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके से 9,268,505 नेपाली रुपये बरामद किए हैं। भारतीय संख्या पद्धति के हिसाब से यह रकम करीब 92,68,505 रुपये यानी 92.68 लाख नेपाली रुपये होती है।

जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी अबी नारायण काफ्ले ने इस मामले को लेकर बताया है कि सभी 29 संदिग्धों को हिरासत में लेकर धादिंग जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है। मामले की जांच जारी है और इसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाने वाली है।

किस बैंक का था लॉकर? अभी सामने नहीं आई जानकारी

अभी के लिए यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि लॉकर किस बैंक और किस शाखा का था। लेकिन शुरुआती जानकारी बताती है कि लॉकर बाढ़ के पानी के साथ बहकर त्रिशूली नदी के रास्ते धादिंग पहुंचा था। बैंक और लॉकर के मूल स्थान से जुड़ी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकती है।

मृत महिला के शव से भी गहने चोरी करने का आरोप

इससे पहले नेपाल की बाढ़ से जुड़ा एक और शर्मनाक मामला भी सामने आया है। जिसमें चितवन में नारायणी नदी से बहकर आए एक मृत महिला के शव से सोने की बालियां चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मदन गुरुंग (25) और उमेश चौधरी (38) को भरतपुर से पकड़ा है।

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकंड के वीडियो में दोनों पर महिला के शव को पानी से खींचकर उसके कानों से गहने निकालने का आरोप है। साथ ही आपदा के बीच सामने आए ये मामले बताते हैं कि राहत-बचाव के साथ-साथ संपत्ति और मृतकों के सम्मान की सुरक्षा भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा