नेपाल की त्रिशूली नदी में गिरी भारतीय नंबर प्लेट की जीप, कोई हताहत नहीं, घटना की जांच में जुटी पुलिस

nepal river
त्रिशूली नदी (नेपाल)
Published on: 
Updated on: 

काठमांडू: नेपाल (Nepal) के बागमती प्रांत (Bagmati Province) में मंगलवार तड़के एक भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन के नदी में गिर जाने के बाद नेपाल पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंगलिंग पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि चितवन जिले में करीब साढ़े चार बजे एक बोलेरो गाड़ी त्रिशूली नदी (Trishuli River) में गिर गई।  

पुलिस ने बताया कि वह तलाशी अभियान चला रही है। वाहन की पंजीकरण संख्या 'बीआर 09 बीसी 1430' है। हालांकि पुलिस और चश्मदीदों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जीप के नदी में गिरने से पहले वाहन का चालक बच निकलने में सफल रहा और सुरक्षित है।  

चितवन पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी श्री राम भंडारी के हवाले से बताया,''जैसा कि चश्मदीदों ने हमें बताया गया कि उन्होंने तड़के करीब साढ़े पांच बजे चालक को दूसरे वाहन में जाते हुए देखा। दुर्घटना से पहले चालक अपनी जान बचाने के लिए वाहन से कूद गया और अन्य किसी वाहन में वहां से चला गया।''

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com