डोनाल्ज ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

10 अमेरिकी वैज्ञानिकों की मौत से हड़कंप, कई अब भी लापता, एलियंस से कनेक्शन या कुछ और?

US Scientists Death: अमेरिकी अंतरिक्ष और रक्षा वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौतों और गायब होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

अक्षय साहू

US Top Scientists Disappearance: अमेरिका में स्पेस, डिफेंस और दूसरे ग्रहों पर जीवन से जुड़े वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और लापता होने की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिलसिले की पहली घटना जुलाई 2023 में सामने आई थी। तब नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के भौतिक वैज्ञानिक माइकल डेविड हिक्स की 30 जुलाई 2023 को मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है।

चीन, रूस और ईरान की भूमिका पर शक

मिसौरी से रिपब्लिकन सांसद एरिक बर्लिसन ने इन घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वैज्ञानिकों के गायब होने के मामलों पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उनका मानना है कि ये घटनाएं वैज्ञानिकों की गोपनीय एयरोस्पेस, रक्षा और यूएफओ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच से संबंधित हो सकती हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसमें चीन, रूस या ईरान की भूमिका हो सकती है। बर्लिसन के मुताबिक, कुछ वैज्ञानिक बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो गए हैं। इनमें वायुसेना के मेजर जनरल विलियम मैक्कलैंड का नाम भी शामिल है, जो फरवरी 2026 में लापता हो गए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया जांच का आदेश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन घटनाओं को “गंभीर मामला” बताते हुए कहा कि लापता या मृत वैज्ञानिक बेहद महत्वपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जाएगा कि इन सभी मामलों के बीच कोई संबंध है या नहीं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि प्रशासन FBI और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इन मामलों की गहन जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभावित कड़ी की जांच की जाएगी और नई जानकारी सामने आने पर साझा की जाएगी।

अब कितने वैज्ञानिकों की हो चुकी है मौत

इस बीच, कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। नोवार्टिस के शोधकर्ता जेसन थॉमस दिसंबर 2025 में लापता हो गए थे, जिनका शव मार्च 2026 में एक झील से बरामद हुआ। एमआईटी के प्रोफेसर नूनो लौरेइरो की दिसंबर 2025 में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉस अलामोस के पूर्व कर्मचारी एंथनी चावेज मई 2025 से लापता हैं, जबकि मेलिसा कैसियस और मोनिका जैसिंटो रेजा भी 2025 में अलग-अलग समय पर गायब हो गईं।

इसके अलावा, नासा से जुड़े शोधकर्ता फ्रैंक माइवाल्ड की जुलाई 2024 में मौत हो गई थी। वहीं, खगोल भौतिक विज्ञानी कार्ल ग्रिलमायर की फरवरी 2026 में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरकारी ठेकेदार स्टीवन गार्सिया भी अगस्त 2025 से लापता हैं।

जांच के लिए एजेंसियां सक्रिय

इन घटनाओं की कड़ी और संभावित कारणों को लेकर जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि ये सभी घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या महज संयोग हैं, लेकिन अमेरिकी सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला