मुफ्ती तारिक मसूद का महिलाओं पर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
नादिया हुसैन ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए वीडियो साझा किया
याशमा गिल ने भी मुफ्ती के बयान की आलोचना की
Mufti Tariq Masood Controversial: पाकिस्तान के जाने-माने इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद अक्सर अपने बयानों के लिए विवादों में रहते हैं। हाल ही में महिलाओं को लेकर बयान दिए अपने बयान के चलते मसूद एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने उनके बयान को लेकर आपत्ति जताते हुए कड़ा फटकार लगाई है।
मुफ्ती तारिक मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुफ्ति महिलाओं और डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंधों बयान देते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को 40 दिन तक ब्लीडिंग होती है, ऐसे में वो शारीरिक संबंध नहीं बना सकती है। लेकिन मर्दों के साथ ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए अगर वो संबंध बनाते हैं तो उनकी कोई गलती नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की आलोचना हो रही है।
मुफ्ती तारिक मसूद ने अपने एक बयान में बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को होने वाली ब्लीडिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को करीब 40 दिनों तक ब्लीडिंग हो सकती है, जिसके कारण वे इस दौरान में अपने पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पातीं।
अपने बयान में उन्होंने सवाल उठाया कि जब बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को प्राकृतिक रूप से ब्लीडिंग होती है और उन्हें इस दौरान बच्चे की देखभाल में व्यस्त रहना पड़ता है, तो पुरुषों का इसमें क्या गलती है? पुरुषों को ब्लीडिंग नहीं होती, ऐसे में वे इतने दिनों तक इंतजार कैसे करेंगे? मुफ्ती तारिक मसूद की इसी टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
मुफ्ती तारिक मसूद के बयान पर पाकिस्तान की अभिनेत्री और होस्ट नादिया हुसैन ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुफ्ती का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके मुताबिक, पुरुषों को 40 दिन तक भी सेक्स के बिना नहीं रहना चाहिए, जबकि महिला उसी पुरुष के बच्चे को अपने पेट में रखती है और गर्भावस्था के दौरान दर्द सहती है।
वहीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस याशमा गिल ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुफ्ती तारिक मसूद की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा, इसको कोई चुप करवाओ।
मुफ्ती तारिक मसूद के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स उनकी टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं और महिलाओं के प्रति इस तरह की सोच पर सवाल उठा रहे हैं।
एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, मौलवी साहब चुप रहो। वहीं, दूसरे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, लानत है ऐसी सोच पर। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह व्यक्ति रोज इसी तरह की बातें करता है।