Mojtaba Khamenei (Source- Social Media) 
विदेश

'घातक हुआ ईरान', नए सुप्रीम लीडर ने अमेरिका-इजरायल को दे डाली धमकी, होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने की कही बात

Mojtaba Khamenei On America: ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और हर मौत का बदला लिया जाएगा।

सजल रघुवंशी

Iran Supreme Leader Warning: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच आज पहली बार ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बयान सामने आया है। सुप्रीम लीडर ने खुलेआम अमेरिका और इजरायल को धमकी दी है और साफ कहा है कि हम किसी की शहादत को भूलेंगे नहीं, हम हर बच्चे की मौत का बदला लेंगे। साथ ही मुज्तबा ने आगे कहा कि हम मिडिल ईस्ट में सभी यूएस बेस पर हमले करेंगे। ईरान अपने शहीदों, खासकर मिनाब के शहीदों के खून का बदला जरूर लेगा।

उन्होंने ईरानी सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना मजबूती से देश की रक्षा कर रही है। खामेनेई ने हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए दुआ की और बदला लेने का भरोसा दिलाया।

अमेरिका को सीधी चेतावनी

मुज्तबा खामेनेई ने अपने बयान में यह साफ कहा कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है और उसने उन पर कोई हमला नहीं किया बल्कि उन देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से उस पर हमले हो रहे थे। खामेनेई ने चेतावनी दी कि अगर दुश्मन नुकसान की भरपाई नहीं करेगा तो ईरान उसकी संपत्ति पर कब्जा या उसे नष्ट कर सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त संकेत

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर खामेनेई ने कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि यह अहम समुद्री मार्ग ईरान के लिए दबाव बनाने का रणनीतिक हथियार बन सकता है। दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए इसके बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाज़ार पर बड़ा असर पड़ सकता है।

सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया

मुज्तबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने के बाद अब तक वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। पद संभालने की घोषणा के बाद यह पहला मौका है जब उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसी वजह से उनके बयान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अहम माना जा रहा है और वैश्विक राजनीतिक हलकों में इस पर चर्चा तेज हो गई है।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल