इजरायली संसद में पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायली संसद दहाड़े PM मोदी...आतंक पर किया सीधा प्रहार, 'नेसेट' में बताया अपने जन्मदिन और इजरायल का कनेक्शन

PM Modi Israel Visit: भारतीय PM नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय इजरायल दौरे के पहले दिन इजरायली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने आतंकवाद और उसको संरक्षण देने वालों पर सीधा प्रहार किया।

अभिषेक सिंह

Pm Modi Address to Israel Parliament: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय इजरायल दौरे के पहले दिन इजरायली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने आतंकवाद और उसको संरक्षण देने वालों पर सीधा प्रहार किया। इसके साथ ही इजरायल के साथ भारत के संबंधों का भी जिक्र किया।

बुधवार को इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर मैं 1.4 अरब भारतीयों की दोस्ती का संदेश लेकर आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद में आतंकवाद पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम न तो मुंबई हमले को भूले हैं और न ही 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले को जेहन से निकलने दिया है।

'नेसेट' में PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

इजरायली संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने हमास की आलोचना करते हुए कहा कि बेगुनाह नागरिकों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बेगुनाहों की हत्या को किसी भी कीमत पर सही नहीं ठहराया जा सकता। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन शांति लाने की इस प्रक्रिया में भारत हमेशा आपके साथ है। गाजा शांति प्रयास में भारत आपके साथ खड़ा है।

'आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट'

PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद पर भारत का रुख हमेशा साफ रहा है। आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आतंकवाद पर हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है। भारत इलाके में स्थिरता और शांति के लिए खड़ा है। भारत अब्राहम समझौते का समर्थन करता है। यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी डर के रहता है। यहूदी समुदाय ने भारत को समृद्ध बनाया है।

PM के जन्मदिन का इजरायल कनेक्शन!

इजरायली संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था, जिस दिन भारत ने इजरायल को औपचारिक रूप से मान्यता दी थी। PM मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच संबंध 2,000 साल पुराने हैं। पहले विश्व युद्ध में 4,000 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी। हाइफा में भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी। होलोकॉस्ट का इतिहास काला है।

नेतन्याहू ने मोदी को बताया भाई

पीएम मोदी के संबोधन से पहले इजरायली पीएम ने 'नेसेट' में उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें दोस्त से बढ़कर 'भाई' बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय पीएम का इजरायल आना हमारे लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और भारत बहाना नहीं बनाता बल्कि सच में साथ खड़े हुए नजर आते हैं।

18 देशों की संसद को कर चुके हैं संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 18 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। एक प्रधानमंत्री के तौर पर किसी दूसरे देश की संसद को संबोधित करने का मौका मिलना सम्मान और गर्व का पर्याय माना जाता है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव