भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) 
विदेश

एस जयशंकर समेत मोदी सरकार के चार मंत्री आज सिंगापुर दौरे पर, द्विपक्षीय बैठक में करेंगे शिरकत

विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत मोदी सरकार के चार केंद्रीय मंत्री आज सिंगापुर दौरे पर होंगे। जयशंकर के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्विपक्षीय बैठक के लिए साेमवार यानी कि आज सिंगापुर की दौरा करेंगे।

साक्षी सिंह

सिंगापुर: विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत मोदी सरकार के चार केंद्रीय मंत्री आज सिंगापुर दौरे पर होंगे। जयशंकर के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्विपक्षीय बैठक के लिए साेमवार यानी कि आज सिंगापुर की दौरा करेंगे।

इस दौरान मोदी सराकर के मंत्री दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे और विकास के नए क्षेत्रों की पहचान करेंगे।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा किआइएसएमआर यानी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज (ISMR) के दूसरे दौर की वार्ता में चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा। इस दौरान सितंबर 2022 में नई दिल्ली में आयोजित पहले आइएसएमआर की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

इस आइएसएमआर का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने यहां की संभावित यात्रा से पहले किया जा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार उप प्रधानमंत्री और व्यापार व उद्योग मंत्री गान किम योंग सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर