प्रतिकात्मक तस्वीर 
विदेश

Russia News: रूसी Mi-8 हेलीकॉप्टर लापता, चालक दल समेत 22 लोग थे सवार

रूस के पूर्वी इलाके में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा।

साक्षी सिंह

मास्को: रूस के पूर्वी इलाके में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा।

एजेंसी के मुताबिक, माना जाता है कि इस हेलीकॉप्टर में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एमआई-8 दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जिसे 1960 के दशक में डिजाइन किया गया था। इसका इस्तेमाल रूस में व्यापक रूप से किया जाता है, जहां अकसर दुर्घटनाएं होती रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी देशों और कई अन्य देशों में भी एमआई-8 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है।

सूत्रों की मानें तो भारतीय समयानुसार रूस का हेलिकॉप्टर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बेस पर वापस लौटना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कई बार कोशिश करने के बाद क्रू मेंबर्स से संपर्क स्थापित नहीं हो सका। जानका​री के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में चालक दल के सदस्यों के अलावा पर्यटक सवार थे। बचावकर्मी लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में जुट गए हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव