मैक्सिको में फैली हिंसा में जलीं गाड़ियां।  
विदेश

मैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत

Mexico Violence Updates : मैक्सिको की आर्मी ने सबसे ताकतवर ड्रग माफिया एल मेंचो को मार गिराया। इसके बाद से कार्टेल के सदस्यों ने शहर में आगजनी, गोलीबारी और सड़क जाम कर बदला लेने की कोशिश की।

रंजन कुमार

Deaths In Mexico Violence : मैक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग माफिया और 'जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल' (CJNG) के सरगना "एल मेंचो" की सेना के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद पूरा देश हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस हाई प्रोफाइल मुठभेड़ ने मैक्सिको के 20 राज्यों में ऐसा तांडव मचाया है कि सरकार को कई शहरों में सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा है।

एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही उसके समर्थकों ने सड़कों पर आगजनी, अंधाधुंध गोलीबारी और रोड ब्लॉक कर आतंक का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस-प्रशासन, सेना हालात पर काबू करने के प्रयास में जुटी है।

हिंसा का तांडव: 250 से ज्यादा जगहों पर रोड ब्लॉक

कार्टेल के गुर्गों ने सेना की कार्रवाई का बदला लेने के लिए करीब 20 राज्यों में 250 से अधिक जगहों पर मुख्य सड़कें जाम कर दी हैं। गाड़ियों को सरेआम आग के हवाले किया जा रहा है और सुरक्षा बलों पर हमले तेज हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जलिस्को, मिचोआकान और गुआनाजुआतो जैसे इलाकों में सात नेशनल गार्ड जवानों समेत कम से कम 14 लोगों की जान जा चुकी है। जलिस्को की राजधानी ग्वाडलाहारा, जहाँ से इस कार्टेल की शुरुआत हुई थी, वहां सन्नाटा पसरा है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

भारत और अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत और अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए कड़े परामर्श जारी किए हैं। मैक्सिको में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी है और आपातकालीन नंबर +52 55 4847 7539 जारी किया है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए प्रभावित इलाकों की यात्रा न करने की चेतावनी दी है।

ट्रंप का दबाव और अमेरिकी खुफिया मदद

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि एल मेंचो को मार गिराने के इस बड़े ऑपरेशन में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अहम जानकारी साझा की थी। एल मेंचो पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम था और 2025 में ही उसके संगठन को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेंटानिल तस्करी रोकने के बढ़ते दबाव के बीच यह कार्रवाई मैक्सिको सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, अब सबसे बड़ी चुनौती कार्टेल की अगली जवाबी प्रतिक्रिया से निपटने की है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा