बरामद हथियार की फोटो। सोर्स: इंटरनेट
विदेश

ट्रंप को मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, व्हाइट हाउस के पास चोरी की कार में मिले 3 हथियार

Man Arrested Near White House: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास एक वेनेजुएला के नागरिक को गिरफ्तार किया। उसकी चोरी की कार से एक राइफल, दो पिस्तौल और गोलियां बरामद हुईं।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध की गिरफ्तारी

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी

  • चोरी की कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने का मामला

Donald Trump Threatening Man Arrested: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह चोरी की कार में हथियार लेकर घूम रहा था और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहा था। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई है। वह वेनेजुएला का नागरिक है और अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुआ था।

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों को व्हाइट हाउस के पास एक कार में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जब अधिकारियों ने कार सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दिमाग में कुछ आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन डीसी जाकर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि जिस कार में आरोपी सवार था, वह चोरी की थी। संदिग्ध ने भी स्वीकार किया कि उसकी गाड़ी में हथियार मौजूद हैं। इसके बाद तलाशी लेने पर अधिकारियों को एक राइफल, दो हैंडगन और दर्जनों राउंड गोला-बारूद मिले।

2024 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था आरोपी

DHS के मुताबिक, आरोपी साल 2024 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था। उसे हथियारों से जुड़े कई आरोपों के अलावा बिना अनुमति वाहन का इस्तेमाल करने और चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह US मार्शल्स सर्विस की हिरासत में है।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर शॉन करन ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि उनके एजेंट किस तरह अपनी ट्रेनिंग और अनुभव का इस्तेमाल करके तनावपूर्ण परिस्थितियों को संभालते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से राष्ट्रपति समेत अन्य अमेरिकी नागरिकों को तत्काल खतरा हो सकता था।

गौरतलब है कि मई में भी व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की घटना हुई थी। उस दौरान सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने हमलावर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस व्यक्ति के बारे में पहले से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की जानकारी सामने आई थी।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी