लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )  
विदेश

लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक की गूंज, हवाई हमले में उड़ाया हिजबुल्लाह का वरिष्ठ कमांडर

इजरायली सैनिकों ने हवाई हमले के जरिए हिजबुल्लाह के एक कमांडर को मौत के घाट उतार दिया है। यह कमांडर वहां हिजबुल्लाह के आतंकवादी नेटवर्क को फिर से मजबूत करने की कोशिश में शामिल था।

अमन उपाध्याय

इजरायली सेना ने लेबनान के मजरात जेमजेम इलाके में हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, शनिवार को एक हवाई हमला किया गया जिसमें हिजबुल्लाह के शकीफ क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण कमांडर घायल हो गया। यह कमांडर वहां हिजबुल्लाह के आतंकवादी नेटवर्क को फिर से मजबूत करने की कोशिश में शामिल था। इजरायली सेना ने बताया कि यह कार्रवाई सुबह की गई और इसका मकसद दक्षिण लेबनान में आतंकवाद को फिर से पनपने से रोकना था।

आईडीएफ ने अपने बयान में बताया कि शकीफ इलाके से जुड़े एक वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर को मजरात जेमजेम में एक सटीक हमले में खत्म कर दिया गया। यह कमांडर आतंकवादी नेटवर्क को फिर से मजबूत करने की कोशिश में था। यह इजरायली सेना के लिए एक और महत्वपूर्ण सफलता साबित हुई है। इजरायल ने यह साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद को दोबारा उभरने नहीं देगा।

गहरा सकता है दोनों देशों के बीच संघर्ष

इजरायली सेना ने स्पष्ट किया है कि आतंकवादी संरचनाओं का पुनर्निर्माण और उनसे जुड़ी गतिविधियां इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का सीधा उल्लंघन हैं। आईडीएफ ने बताया कि इन गतिविधियों के कारण ही इजरायल ने कार्रवाई करना आवश्यक समझा। हालांकि इस हमले पर हिजबुल्लाह या लेबनानी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना से सीमा पर हिंसा बढ़ सकती है और इजरायल-लेबनान के बीच संघर्ष और तीव्र होने की संभावना बढ़ गई है।

लगातार हो रहा है हिजबुल्लाह पर इजरायल का हमला

यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में दोनों पक्षों के बीच कई बार गोलाबारी और मिसाइल हमले हो चुके हैं। इज़रायल ने हाल ही में लेबनान के दक्षिणी इलाकों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं। वहीं, हिज़बुल्लाह ने भी इज़रायली सैन्य ठिकानों और सीमा के नजदीकी इलाकों पर रॉकेट और ड्रोन हमलों का दावा किया है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात