लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, फोटो (IANS) 
विदेश

24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत

Lebanon Ceasefire Violation: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर लागू होने के 24 घंटों के भीतर ही दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमला हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

अमन उपाध्याय

Israel Air Strike Lebanon Ceasefire Violation:  सीजफायर के पहले ही दिन तनाव लेबनान और इजरायल के बीच शुक्रवार को प्रभावी हुए युद्धविराम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शनिवार को आई रिपोर्टों के अनुसार, सीजफायर लागू होने के महज 24 घंटों के भीतर ही दक्षिणी लेबनानी शहर सज्द के पास जबल अल-रफी क्षेत्र में इजरायली वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की है। इस हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है।

नईम कासिम ने दी खुली चेतावनी

इस हमले के बाद हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने अल-मनार टीवी के माध्यम से कड़ा संदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संगठन पर हमला जारी रहता है, तो हिज्बुल्लाह पूरी ताकत और हथियारों के साथ इजरायल का मुकाबला करेगा। कासिम ने कहा कि मौत की धमकियां उनके सदस्यों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं और इजरायल को लेबनान की जमीन के अंतिम हिस्से तक से पीछे हटना ही होगा।

'अमेरिकी-इजरायली अभियान' का आरोप

अपने संबोधन में कासिम ने वर्तमान समय को लेबनान के लिए 'सबसे खतरनाक दौर' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के भविष्य को निशाना बनाने वाला एक अमेरिकी-इजरायली अभियान है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इजरायल न केवल लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में भी बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।

सीजफायर की शर्तों पर संशय

गौरतलब है कि यह युद्धविराम शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से प्रभावी हुआ था। हिज्बुल्लाह के संसदीय गुट के सदस्य इब्राहिम अल-मूसावी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे समझौते का सम्मान तभी तक करेंगे, जब तक इजरायल इसकी शर्तों का पालन करता है। हालांकि, सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद हुए हमले ने इस शांति समझौते की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तबाही के भारी आंकड़े

लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों ने लेबनान में भारी तबाही मचाई है। इन हमलों में अब तक कुल 3,980 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12,001 लोग घायल हुए हैं। हिज्बुल्लाह ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की अपील की है।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात