सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विदेश

Singapore: अब सिंगापुर की सरकार चलाएंगे भारतीय! प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने किया ऐलान, चुनाव में PAP उतारेगी उम्मीदवार

सिंगापुर में आम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने व्यवसाय, उद्योग और लोक सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान को स्वीकार किया।

आकाश मसने

सिंगापुर: सिंगापुर में आम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने इस चुनाव में भारतीय समुदाय के लोगों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने व्यवसाय, उद्योग और लोक सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान को स्वीकार किया। रविवार को उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ ‘पीपुल्स एक्शन पार्टी' (PAP) निश्चित रूप से आगामी आम चुनाव में भारतीय समुदाय के लोगों को भी उतारेगी।

पीएपी ने 2020 के आम चुनाव में 27 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इनमें एक भी भारतीय मूल का उम्मीदवार नहीं था जिसके बाद संसद में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे।

क्या बोले प्रधानमंत्री वोंग?

भारतीय समुदाय के युवाओं के साथ संवाद के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि ‘‘आप एक छोटा समुदाय हो सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से सिंगापुर में आपका योगदान और आपका प्रभाव बिल्कुल भी छोटा नहीं है।"

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स' अखबार ने वोंग के हवाले से कहा कि ‘‘वास्तव में, मैं कहूंगा कि आप पहले से ही सिंगापुर की भावना का प्रतिबिंब हैं। आपकी कहानी सिंगापुर की कहानी है।" वोंग ने सिंगापुर में व्यापार, उद्योग और सरकार सहित कई क्षेत्रों में देश के लिए भारतीयों के योगदान को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पीएपी से नए भारतीय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया और न ही किसी का नाम बताया।

ये नेता लड़ सकते हैं चुनाव

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, हाल में नेताओं के साथ देखे गए नए चेहरों में ‘एजेंसी फॉर इंटीग्रेटेड केयर' के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश वासु दास, ‘लॉ फर्म टीटो इसाक एंड कंपनी' के प्रबंध भागीदार कवल पाल सिंह, ट्रेड यूनियन में बड़ा चेहरा जगतीश्वरन राजो और भारतीय ऑर्थोपेडिक सर्जन हामिद रजाक शामिल हैं।

सिंगापुर के दैनिक अखबार की खबर के अनुसार, 2024 में सिंगापुर की आबादी में भारतीय मूल के लोग 7.6 फीसदी थे, जबकि मलेशिया के 15.1 फीसदी और चीन के 75.6 फीसदी थे। भारतीय मूल के डिजिटल विकास और सूचना राज्य मंत्री जनिल पुथुचेरी ने भी इस कार्यक्रम में लगभग 130 युवाओं से संवाद किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं