अयातुल्लाह अली खामेनेई व रेजा पहलवी (डिजाइन फोटो) 
विदेश

ईरान छोड़कर फरार होने की फिराक में हैं खामेनेई, रेजा पहलवी ने किया बड़ा दावा

पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह राजनीतिक सत्ता की तलाश में नहीं हैं, बल्कि संकट के इस समय में ईरान को शांति, स्थिरता और लोकतांत्रिक बदलाव की ओर ले जाना चाहते हैं।

अभिषेक सिंह

तेहरान: ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सोमवार को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर कड़ा निशाना साधा। पेरिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ढह रहा है और खामेनेई समेत अन्य नेता देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं।

खामेनेई की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनको निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया का अधिकार मिलेगा। पहलवी ने चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देश इस शासन का समर्थन करते हैं, तो इससे और अधिक रक्तपात और अराजकता फैलेगी, क्योंकि यह शासन अपमान के बाद आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

क्या कुछ बोले पूर्व क्राउन प्रिंस

पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह राजनीतिक सत्ता की तलाश में नहीं हैं, बल्कि संकट के इस समय में ईरान को शांति, स्थिरता और लोकतांत्रिक बदलाव की ओर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने ईरानी सेना और सुरक्षा बलों से अपील की कि वे ढहते शासन का समर्थन न करें। उन्हें लोगों के साथ इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। पहलवी ने दावा किया कि शासन की कमान और नियंत्रण संरचनाएं तेजी से टूट रही हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस आतंकवादी शासन को और समर्थन न देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शासन के पतन के बाद ईरान में कोई अराजकता या गृहयुद्ध नहीं होगा, क्योंकि उनके पास भविष्य के लिए एक योजना तैयार है।

अमेरिका ने उड़ाए ईरानी एटमी ठिकाने

हाल ही में, अमेरिका के बी-2 हमलों ने ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाया, जिससे शासन पर दबाव बढ़ गया। रेजा पहलवी ने कहा कि यह 46 साल के शासन के खिलाफ ईरानी राष्ट्र की लड़ाई का अंत है। इस बीच, फोर्डो में ईरान के भूमिगत यूरेनियम संवर्धन स्थल पर सोमवार को फिर से हमला किया गया।

ईरान ने इजरायल पर किया पलटवार

ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन की भी बौछार की। साथ ही, ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरानी परमाणु स्थलों पर बड़े पैमाने पर हमलों को देखते हुए, अब उसकी सेना को अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की खुली छूट मिल गई है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि रविवार को हुए हमले में फोर्डो में परमाणु केंद्र भी प्रभावित हुआ था और सोमवार को फिर से उस पर हमला किया गया। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हमला किसने किया और कितना नुकसान हुआ। हालांकि, इजरायल ने पहले कहा था कि वह ईरान पर हवाई हमले कर रहा है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव