जापान में भूकंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

जापान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 5 आफ्टरशॉक्स के बाद सुनामी की चेतावनी जारी, बढ़ा खतरा

Earthquake in Japan: जापान के पूर्वी तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी चेतावनी जारी की गई। पिछले 24 घंटों में सात भूकंपों के झटके महसूस हुए, जिससे बड़े भूकंप की संभावना बनी हुई है।

अक्षय साहू

Swarm of Earthquake in Japan: जापान के पूर्वी तट पर एक बड़ा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई और इसका केंद्र इवाते प्रांत के यमादा शहर से लगभग 126 किलोमीटर पूर्व, समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आया, जहां इस तरह की भूकंपीय गतिविधियां आम हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5:03 बजे आया।

भूकंप के तुरंत बाद जापान की मौसम एजेंसी ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की। मियाको और यमादा जैसे तटीय क्षेत्रों में लगभग एक मीटर ऊंची लहरें आने की संभावना जताई गई थी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी जान-माल की हानि की खबर मिली है। कुछ स्थानों पर हल्की लहरें और दीवारों में दरारें देखी गईं। अधिकारी अब भी आफ्टरशॉक की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

बड़े भूकंप आने का खतरा

विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र में भूकंपों की एक श्रृंखला यानी स्वार्म दर्ज की गई है। मुख्य 6.8 तीव्रता वाले झटके से पहले पांच भूकंप 5.0 तीव्रता से अधिक के आ चुके थे। इनमें 5.4, 5.6 और 5.1 तीव्रता के झटके शामिल हैं। मुख्य भूकंप के बाद भी कम से कम एक 5.1 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया।

कुल मिलाकर पिछले दिनभर में सात से अधिक मध्यम से बड़े भूकंप दर्ज हुए हैं। भूवैज्ञानिकों का मानना है कि यह स्वार्म संकेत है कि भूगर्भीय तनाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में किसी और बड़े भूकंप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वैज्ञानिक बताते हैं कि जापान में प्रशांत प्लेट लगातार ओखोटस्क प्लेट के नीचे धंस रही है, जिससे पृथ्वी की पपड़ी में तनाव जमा होता जाता है। जब यह तनाव अचानक निकलता है तो भूकंप आते हैं।

जापान में आते रहते हैं भूकंप

यह क्षेत्र सुगठित आपदा-प्रबंधन व्यवस्था और भूकंपरोधी ढांचों के कारण ऐसे झटकों से अपेक्षाकृत सुरक्षित रहता है। फिर भी विशेषज्ञों ने निवासियों को सावधानी बरतने और आपात निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी है। हालांकि जापान में इस प्रकार के भूकंप आते रहे हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह