बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

याह्या सिनवार की मौत पर Israel PM नेतन्याहू का बयान, बोले- हिसाब बराबर लेकिन जंग अभी बाकि...

पिछले साल 7 अक्टूबर को इज़रायल में हुए भयानक हमले का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार IDF हमले में मारा गया है, यह बात इज़रायल के विदेश मंत्री काट्स ने कही है। उनका कहना है, कि इज़रायल सेना के विशेष ऑपेरशन में हमास चीफ मारा गया।

प्रतीक मिश्रा

हमास चीफ़ याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि अब हो चुकी है, इज़रायल के विदेश मंत्री इजराइल काट्स ने इस बात की अधिकृत पुष्टि की। काट्स ने बताया कि डीएनए जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट हो गया है। मंत्री काट्ज द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इजरायल में पिछले साल सात अक्टूबर को किए गए हमले के लिए जिम्मेदार याह्या सिनवार आज आईडीएफ हमले में मारा गया, उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों के ऑपरेशन में हमास चीफ सिनवार को मार गिराया गया, जो सात अक्टूबर के हमले का मास्टरमांइड था।

सिनवार की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान भी सामने आया है। अपने बयान में PM नेतन्याहू ने कहा कि इतिहास में होलोकास्ट के बाद यहूदियों पर किए गए सबसे भयावह नरसंहार को अंजाम देने वाले शख्स को मार गिराया गया है। इजरायल ने आतंकी सिनवार को मारकर हिसाब बराबर कर दिया है, लेकिन हमारी जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेनाओं ने बुराई को पटखनी दे दी है, लेकिन हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सिनवार की मौत हमास के खिलाफ इस जंग का सबसे महत्वपूर्ण पल है, जो भी गाजा में आत्मसमर्पण कर देगा और बंधकों की रिहाई में मदद करेगा, उन्हें गाजा से सुरक्षित तरीके से जाने दिया जाएगा।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सिनवार को राफाह में इजरायली डिफेंस फोर्सेज के बहादुर जवानों ने मार गिराया। यह गाजा में जंग का अंत नहीं है, बल्कि अंत की शुरुआत है। गाजा के लोगों के लिए मेरे पास संदेश है, कि यह जंग कल खत्म हो सकती है। अगर हमास अपने हथियार डाल दे और बंधकों को रिहा कर दे तो यह जंग खत्म हो सकती है। हमास ने गाजा में 101 बंधकों को रखा हुआ है, जो 23 देशों के नागरिक हैं। इनमें इजरायल के नागरिक तो है ही, कई अन्य देशों के भी बंधक है। बंधकों को रिहा कराने के लिए इजरायल कुछ भी करने को तैयार है, जो हमारे बंधकों को लौटाएगा, उनकी सुरक्षा की गारंटी हमारी है।

लेकिन बंधकों को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए भी मेरे पास संदेश है, कि इजरायल आपको ढूंढकर मारेगा। मेरे लिए गाजा के लोगों के लिए उम्मीद भरा संदेश है, कि ईरान की ओर से बनाया आतंक का यह गठबंधन हमारी आंखों के सामने ढह रहा है। नसरल्लाह मारा जा चुका है, मोहसिन भी मारा गया, हानियाह भी ढेर हो गया, डेफ भी चला गया और अब सिनवार भी ढेर हो गया।

इससे पहले इजरायली सेनाओं ने ऐलान किया था कि गाजा के ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, बता दें कि पिछले साल सात अक्टूबर के आतंकी संगठन हमास ने हमला किया था जिसमे 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया था और तब से लेकर तनातनी जारी है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन