मारा गया गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार 
विदेश

इजरायली हमले में हमास के सरगना के उड़े चीथड़े, नेतन्याहू ने भरी हुंकार

इजरायल की सेना ने गाजा में हमास की गतिविधियों का संचालन करने वाले मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है। इस घटना की पुष्टि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की है।

अमन उपाध्याय

गाजा: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को घोषणा की कि इजरायली सेना ने हमास के गाजा चीफ और संगठन के नेता याह्या सिनवार के छोटे भाई मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है। यह ऑपरेशन खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल के पास स्थित एक सुरंग में अंजाम दिया गया, जहां इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हवाई हमला किया था।

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया गया है। वह हमास के सैन्य शाखा का प्रमुख था। यह हमास के लिए एक बड़ी चोट है, लेकिन हमारा मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि गाजा में बंधकों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। मोहम्मद सिनवार को इजरायल का एक प्रमुख दुश्मन माना जाता था।

भाई के मौत के बाद संभाली थी जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में अपने भाई याह्या सिनवार की मृत्यु के बाद मोहम्मद सिनवार ने हमास के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली थी। माना जाता है कि वह 7 अक्टूबर 2023 के हमास के हमले के प्रमुख योजनाकारों में से एक था। इस हमले में इजराइल में 1,200 लोग मारे गए थे और 250 लोगों को बंधक बनाया गया था। 1980 के दशक की शुरुआत में, सिनवार मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य था और गाजा में इस्लामिक विश्वविद्यालय में छात्र था। उसने इजरायली कब्जे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया। उसे हमास के आंतरिक सुरक्षा बल, अल-मजद, की स्थापना करने का श्रेय दिया जाता है। यह बल आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों को संभालता है, जिसमें संदिग्ध इजरायली एजेंटों और फिलिस्तीनी सहयोगियों की जांच और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शामिल है।

पीएम ने खुद की इसकी पुष्टि

कुछ समय पहले, इजरायली मीडिया ने जानकारी दी थी कि इस महीने के प्रारंभ में दक्षिणी गाजा में हुए इजरायली हवाई हमलों में याह्या सिनवार को निशाना बनाया गया था। हालांकि, तब इजरायली रक्षा बलों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की थी। अब खुद इजरायल के प्रधानमंत्री ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस हमले में हमास के राफा ब्रिगेड के कमांडर मोहम्मद शबाना और उनके 10 अन्य सहयोगियों के भी मारे जाने की खबर सामने आई है। सऊदी चैनल अल-हदथ के मुताबिक, सिनवार का शव और उसके साथियों के अवशेष सुरंग से बरामद किए गए हैं।

सिनवार इजरायल की हिट लिस्ट में था शामिल

इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि हमास के पूरी तरह समाप्त होने तक उसका सैन्य अभियान जारी रहेगा। इसी सिलसिले में, पिछले साल इजरायली सेना ने बड़ी सफलता हासिल की थी जब उसने दक्षिणी गाजा के राफा इलाके में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया था। याह्या सिनवार इजरायल की हिट लिस्ट में शामिल था, और काफी समय से उसकी तलाश चल रही थी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी