अल जजीरा टीवी के दफ्तर पर बोला धावा (सौ.सोशल मीडिया) 
विदेश

अल जजीरा TV के दफ्तर में घुसी इजरायली सेना, तुरंत बंद करवाया प्रसारण

वेस्ट बैंक के रामल्लाह शहर में स्थित अल जजीरा टीवी के ब्यूरो दफ्तर में जाकर धावा बोल दिया इस दौरान कार्यालय के कामकाज औऱ प्रसारण को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। लेबनान में पेजर्स और रेडियो ब्लास्ट की घटना के बाद से अल जजीरा हर खबर को मुस्तैदी से कवर कर रहा है।

दीपिका पाल

काहिरा: लेबनान में पेजर्स और रेडियो अटैक के बाद मामला शांत नहीं हुआ है तो वहीं पर आज रविवार सुबह बड़ी घटना सामने आई है। जहां पर वेस्ट बैंक के रामल्लाह शहर में स्थित अल जजीरा टीवी के ब्यूरो दफ्तर में जाकर धावा बोल दिया इस दौरान कार्यालय के कामकाज औऱ प्रसारण को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। वहीं पर इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा भी बताया गया है।

कतर का सरकारी चैनल है अल जजीरा

आपको बताते चलें कि, इजराइली सेना ने यह बड़ी कार्रवाई आज रविवार को की है। इसके अनुसार चैनल ने प्रसारण बाधित होने से पहले चैनल के कार्यालय पर इजरायली सैनिकों के धावा बोलने और अल जजीरा टीवी के एक कर्मचारी को कार्यालय बंद करने का सैन्य आदेश सौंपने का लाइव फुटेज प्रसारित किया। चैनल को 45 दिन अपना कार्यालय बंद करने को कहा गया है। दरअसल अल जजीरा कतर का सरकारी न्यूज चैनल है वहीं पर रामल्लाह शहर में इसका ब्यूरो दफ्तर था।

पहले ही हमले का शिकार हुआ है चैनल

इस घटना के बाद फिलिस्तीनी पत्रकार संघ ने इजरायल द्वारा इस प्रकार के कदम को लेकर निंदा जाहिर की है। इस दौरान कहा कि, "यह मनमाना सैन्य निर्णय पत्रकारिता और मीडिया कार्यों के खिलाफ एक नया उल्लंघन है, जो फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ कब्जे के अपराधों को उजागर करता रहा है।" बता दें, अल जजीरा के साथ घटी यह घटना पहली नहीं है इससे पहले ही मई में इजरायली अधिकारियों ने यरूशलम के एक होटल पर छापा मारा था। यहां अल जजीरा का कार्यालय था। इजराइली सेना का मानना था कि, अल जजीरा चैनल से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इजराइल और फिलिस्तान के बीच हो चुका है संघर्ष

आपको बताते चलें कि, इजराइल और फिलिस्तान के बीच तनातनी का दौर जारी है इसके साथ ही पिछले साल पहले युद्ध का आलम भयंकर था। बता दें कि,  लेबनान में पेजर्स और रेडियो ब्लास्ट की घटना के बाद से अल जजीरा हर खबर को मुस्तैदी से कवर कर रहा है।

PM मोदी और ज्ञानेश कुमार ने की वोट चोरी, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा? 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में