इजराइल में गाजा के अस्पताल पर किया हमला (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायली सेना ने गाजा में फिर बरपाया कहर, 3 पत्रकारों समेत 15 लोगों की मौत- VIDEO

Israel-Gaza News: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में सोमवार को गाजा पर इजरायली हमलों में 15 लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन पत्रकार भी शामिल हैं। हमला एक अस्पताल की चौथी मंजिल पर हुआ।

अक्षय साहू

Israel Hamas War: गाजा में 2023 में शुरू हुआ इजराइल और हमास के बीच युद्ध अभी भी जारी है। दोनों के बीच शांति समझौते को लेकर कई और की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल युद्ध का कोई नतीजा निकलता नजर नहीं आ रहा है। इस दौरान इजराइल रक्षा बल (IDF) लगातार गाजा में हवाई हमले कर रही है। सोमवार को भी आईडीएफ गाजा पर जोरदार हमले किए। इसमें तीन पत्रकारों समेत कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इजरायली हमलों के बारे में जानकारी दी है। ये हमले दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल पर किए गए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार सुबह नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल पर पहला हमला हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद दूसरा हमला हुआ जिसमें एम्बुलेंस कर्मी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के लोग घायल हुए। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युद्ध से जुड़े तीन पत्रकारों की मौत

मारे गए पत्रकारों में अल जजीरा के कैमरामैन मोहम्मद सलामा, रॉयटर्स के हुसाम अल-मसरी और पूरे युद्ध के दौरान एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के साथ काम करने वाली मरियम अबू दग्गा शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि इस हमले में एक स्वतंत्र पत्रकार मोआथ अबू ताहा की भी मौत हो गई।

वहीं, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में अस्पताल के प्रवक्ता और नर्सिंग प्रमुख डॉ. मोहम्मद साकर को पहले हमले के बाद खून से सना कपड़ा पकड़े हुए दिखाया गया है, जब इमारत में एक और विस्फोट हुआ, जिससे हवा में धुआँ भर गया और लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

तीसरे साल में प्रवेश करने वाला है युद्ध

गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था। इस दिन हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर एक बड़े हमले को अंजाम दिया था। हमास ने हमले में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिसमें करीब 1200 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके अलावा, हमास ने 250 से अधिक लोगों को बंधक भी बना लिया था। इस बर्बर हमले के जवाब में इजराइल ने पूरी ताकत से हमास के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील