इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू  
विदेश

'इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने पर चुकानी होगी भारी कीमत', हमले के बाद इजरायल पीएम नेतन्याहू की हिजबुल्ला को चेतावनी

इजराइल पर हुए ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और हिज्बुल्ला को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी और उनकी पत्नी की हत्या करने की कोशिश बहुत बड़ी गलती थी। अगर कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रीति शर्मा

नई दिल्ली: इजराइल पर हुए ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और हिजबुल्ला को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी और उनकी पत्नी की हत्या करने की कोशिश बहुत बड़ी गलती थी। अगर कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू ने यह शनिवार 19 अक्टूबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए हिजबुल्ला को अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें की इजरायल के शहर केसरिया में नेतन्याहू के घर को हिज्बुल्ला ने निशाना बनाकर हमले किए थे। जिसके बाद नेतन्याहू का गुस्सा फूटा और उन्होंने इसके खिलाफ जवाब दिया।

इजरायल के पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं ईरान और उसके सहयोगियों से कहना चाहता हूं कि जो कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिज्बुल्ला ने आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया जो कि एक बहुत बड़ी गलती थी।

उन्होंने आगे कहा कि हम आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को खत्म करना जारी रखेंगे। हम अपने लोगों को गाजा से वापस घर लेकर आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल जंग के सभी उद्देश्यों को हासिल करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षा को वास्तविकता में बदलने का संकल्प करते हैं। हम हमारे नागरिकों को उत्तरी सीमा से सुरक्षित घर वापस लेकर आएंगे। हम साथ में लड़ेंगे और भगवान की मदद से हम एक साथ जीतेंगे भी।

पीएम के आवास पर हुआ हमला

बता दें कि केसरिया में इजरायल पीएम आवास पर ड्रोन अटैक किया गया था। जिसमें हिजबुल्ला ने तीन ड्रोन लॉन्च किए थे। इजरायल की सेना के अनुसार तीन में से दो ड्रोन को मार गिराया गया था जबकि एक प्रधानमंत्री आवास के पास जाकर इमारत पर गिरा था। इजरायल पीएम के आवास पर हुए इस हमले को लेकर एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि ईरान उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहा है।

निजी आवास पर हुए ड्रोन हमले को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि कुछ भी उन्हें नहीं रोक पाएगा। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में इजरायल ही जीतेगा। बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक वीडियो में कहा था कि यह एक अस्तित्व की लड़ाई है और हम अंत तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने सेना की सराहना भी की और कहा कि मुझे अपने सैनिकों पर गर्व है, में इजरायल के नागरिकों पर गर्व करता हूं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 4 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप