PM नेतन्याहू ने पायलट स्मित माछर को इज़राइल स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया सोर्स-IANS
विदेश

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण

Flydubai Pilot Smit Machhar Bravery Israel Honor: इजरायल के PM नेतन्याहू ने जांबाज पायलट स्मित मच्छार से बात कर उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का ऐतिहासिक निमंत्रण दिया है।

करुणा नंद शाहवाल

Indian Pilot Saves Flydubai Plane Netanyahu Reactio: दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट के 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार देर रात कैप्टन स्मित से बातचीत की।

पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित के शौर्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें इजरायल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मशाल जलाने का ऐतिहासिक निमंत्रण दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि आमतौर पर यह सम्मान केवल इजरायली नागरिकों के लिए आरक्षित होता है, लेकिन 174 लोगों की जान बचाने वाले इस वीर भारतीय पायलट को पूरा इजरायल दिल से गले लगाएगा।

इससे पहले दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने भी अस्पताल जाकर घायल कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की थी और उनके साहस को पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया था।

PM नेतन्याहू ने कैप्टन को दिया सम्मान का भरोसा

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मित मच्छार से कहा, मैं चाहूंगा कि कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की लौ थामे रहें। यह हमारा सबसे बड़ा सम्मान है। हम आमतौर पर इसे इजरायली नागरिकों के लिए रखते हैं, लेकिन इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको गले लगाएंगे।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में टल गया बड़ा हादसा

कैप्टन स्मित मच्छार दुबई में कार्यरत हैं। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे।

इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हस्तक्षेप करने का मौका मिला। इस पूरी घटना के दौरान कैप्टन स्मित की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया और उनके प्रयास से विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली।

दुबई के क्राउन प्रिंस ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

इससे पहले दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने अस्पताल जाकर कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की थी। उन्होंने भारतीय पायलट के साहस और जिम्मेदारी की प्रशंसा की।

मुलाकात के बाद हमदान बिन मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि कैप्टन स्मित ने साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि यूएई के नेतृत्व और उनकी ओर से कैप्टन को पूरा सम्मान और प्रशंसा दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि कैप्टन स्मित उनकी टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय दुतावास ने बताया- हालत में सुधार

हमदान बिन मोहम्मद ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की। फ्लाईदुबई के इस पायलट ने साहस और जिम्मेदारी की सर्वोच्च मिसाल पेश की। हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं।"

इससे पहले यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया था कि कैप्टन मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है। भारतीय मिशन ने कहा कि वह उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा उनके इलाज और जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा