इजरायल ने सीरिया के भी सैन्य ठिकानों पर किया हमला 
विदेश

इजरायल ने ईरान के साथ-साथ सीरिया को भी लिया लपेटे में, Syria के भी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायल ने ईरान के साथ-साथ सीरिया को भी लेपेटे में ले लिया। इजरायल ने मध्य सीरिया को निशाना बनाकर हमला किया। सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी SANA की रिपोर्ट की मानें तो इजरायल ने रात करीब 2 बजे दक्षिणी और मध्य सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

साक्षी सिंह

दमिश्क: इजरायल ने ईरान के साथ-साथ सीरिया को भी लेपेटे में ले लिया। इजरायल ने मध्य सीरिया को निशाना बनाकर हमला किया। सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी SANA की रिपोर्ट की मानें तो इजरायल ने रात करीब 2 बजे दक्षिणी और मध्य सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

बिल्कुल इसी समय पर इजरायल, ईरान के भी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा था। न्यूज एजेंसी SANA की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस ने कुछ इजरायली मिसाइलों को मार गिराया। सीरिया की राजधानी दमिश्क के आसपास के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की तरफ से मिसाइलें दागी गईं। अभी नुकसान का आकलन अधिकारी नहीं कर पाए हैं।

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है।  1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल आज जवाबी कार्रवाई किया। इजरायल ने ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

इजरायल ने क्या कहा

इजरायली सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ईरान में शासन और क्षेत्र में उसके प्रतिनिधि 7 अक्टूबर से लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं। सात मोर्चों पर जिसमें ईरानी धरती से सीधे हमले भी शामिल हैं। दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इजराइल राज्य को भी जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है।

इजरायल ने की अलर्ट रहने की अपील

एक्स पर एक अलग बयान में, सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा कि हमले से पहले इसने अपनी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं को पूरी तरह से जुटाया था। हैगरी ने लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा, क्योंकि हमलों के बाद इजरायल ने अपनी रक्षा प्रणालियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब