बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

खूंखार हो चुके हैं नेतन्याहू, बेरूत और गाजा में इजराइल ने किया धड़ाधड़ हवाई हमला, 49 लोगों की मौत

इजराइल एक साथ कई मोर्चों को संभाल रहा है। हमास, हिज्बुल्ला और ईरान मिलकर इजराइल के खिलाफ लड़ रहे हैं। बावजूद इसके इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कमजोर नहीं पड़ रहे हैं। हमास और हिज्बुल्ला पर इसराइल का कार्रवाई जारी है।

साक्षी सिंह

बेरूत: इजराइल एक साथ कई मोर्चों को संभाल रहा है। हमास, हिज्बुल्ला और ईरान मिलकर इजराइल के खिलाफ लड़ रहे हैं। बावजूद इसके इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कमजोर नहीं पड़ रहे हैं। हमास और हिज्बुल्ला पर इसराइल का कार्रवाई जारी है।

मध्य बेरूत में गुरुवार शाम इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इसकी जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इन हमलों के बाद लेबनान में हिजबुल्ला आतंकवादियों के साथ इजराइल का खूनी संघर्ष और बढ़ गया।

इजराइल सैनिकों द्वारा हमलों में पश्चिमी बेरूत के अलग-अलग इलाकों में स्थित दो आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। इनमें से एक इमारत ढह गई। जबकि दूसरी इमारत की निचली मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई। हिजबुल्ला और इजराइल के बीच हाल के कुछ हफ्तों से भीषण संघर्ष जारी है।

गाजा में स्कूल हमले में 27 लोगों की मौत

इजराइल सिर्फ हिज्बुल्ला तक ही कार्रवाई नहीं कर रहा है, उसका हमला हमास पर भी जारी है। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि गाजा में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर गुरुवार को इजराइली सैनिकों ने हमला कर दिया। जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि हिज्बुल्ला और इजराइल के बीच पिछले कुछ हफ्तों से युद्ध तेज है। वहीं इसराइल और हमास के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। हमास, फिलिस्तीन देश का एक चरमपंथी समूह है। हमास का कई सैन्य ठिकाना गाजा शहर में स्थित है। हमास को खत्म करने के उद्देश्य से इजराइल का गाजा में लगातार कार्रवाई जारी है।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी