ईरानी दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र को ट्रोल किया (सोर्स- @Iran_in_India)
विदेश

ईरान ने UN को बॉलीवुड स्टाइल में किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर शेयर किया मजेदार मीम, संगठन को बताया शोले का ठाकुर

Iranian Embassy Trolls UN: ईरानी दूतावास ने UN पर तंज कसते हुए डॉक्टर स्ट्रेंज और शोले के ठाकुर की तस्वीर वाला मीम शेयर किया। पोस्ट UN की ताकत और सीमाओं की तुलना करता है।

अक्षय साहू

Iranian Embassy UN Sholay Meme: अमेरिका के खिलाफ युद्ध के दौरान दुनियाभर के ईरानी दूतावासों ने कई बार मीम के सहारा लेकर अपने विरोधियों पर निशाना साधा। भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है।  ईरानी दूतावास ने इस बार संयुक्त राष्ट्र (UN) पर तंज कसते हुए बॉलीवुड इतिहास की सबसे प्रसिद्ध फिल्म शोले का एक एक सीन शेयर किया है।  

ईरानी दूतावास ने UN का उड़ाया मजाक

भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र (UN) की ताकत और उसकी सीमाओं को एक दिलचस्प तुलना के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। पोस्ट में एक ओर UN की ताकत को दर्शाने के लिए काल्पनिक सुपरहीरो और न्यूरोसर्जन डॉक्टर स्ट्रेंज की तस्वीर इस्तेमाल की गई है।

डॉक्टर स्ट्रेंज के पास जादुई शक्तियां हैं और उन्हें कई हाथों के साथ दिखाया गया है। इसके साथ लिखा है- ‘स्कूल की किताबों के मुताबिक UN’। वहीं, तस्वीर के दूसरे हिस्से में 1975 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म ‘शोले’ के किरदार ठाकुर बलदेव सिंह को दिखाया गया है। इसके साथ कैप्शन दिया गया है ‘असलियत में UN। इस तरह पोस्ट में एक तरफ संयुक्त राष्ट्र की कथित ताकत और दूसरी तरफ उसकी वास्तविक सीमाओं को दिखाया गया है।

मीम की टाइमिंग को लेकर चर्चा

हालांकि, दूतावास ने अपने पोस्ट में किसी खास UN प्रस्ताव या किसी खास परिस्थिति का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है। तस्वीर के जरिए दिए गए संकेत को नजरअंदाज करना मुश्किल है। डॉक्टर स्ट्रेंज के कई हाथ ऐसे संगठन की छवि पेश करते हैं, जो एक साथ कई मोर्चों पर प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता रखता है। इसके विपरीत, ‘शोले’ में संजीव कुमार द्वारा निभाए गए ठाकुर के दोनों हाथ नहीं होते। इस तरह यह तस्वीर UN की ऐसी स्थिति को दर्शाने की कोशिश करती है, जिसमें संगठन के पास कार्रवाई करने की क्षमता सीमित नजर आती है।

इस पोस्ट का समय भी खासा महत्वपूर्ण है। यह मीम न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की पृष्ठभूमि में सामने आया, जहां दुनियाभर के नेता उच्चस्तरीय कूटनीतिक चर्चा के लिए जुटे थे। हालांकि, इन बैठकों से कोई निर्णायक नतीजा सामने नहीं आया।

पहले भी ऐसे पोस्ट कर चुका है ईरान

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ईरानी दूतावास और वाणिज्य दूतावास दुनियाभर में अपने राजनीतिक संदेशों को सामने रखने के लिए मीम्स, व्यंग्य, पॉप कल्चर और AI से तैयार वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक डायलॉग की एक स्टडी के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद ईरानी राजनयिकों और आधिकारिक अकाउंट्स की सोशल मीडिया गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी हुई। निगरानी किए गए अकाउंट्स पर शुरुआती 50 दिनों में करीब 89.6 करोड़ व्यूज दर्ज किए गए, जबकि उससे पहले के 50 दिनों में यह आंकड़ा लगभग 5.5 करोड़ था। इसी अवधि में लाइक्स की संख्या भी करीब 6.6 लाख से बढ़कर 2.2 करोड़ हो गई।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी