ईरान युद्धविराम के लिए तैयार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान युद्धविराम के लिए तैयार! लेकिन अब अमेरिका-इजरायल को माननी होंगी 3 नहीं 6 शर्तें, क्या करेंगे ट्रंप?

Iran Six Conditions End War: ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए छह शर्तें रखी हैं, जिनमें अमेरिकी सैन्य ठिकानों की हटाने, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा शामिल है।

अक्षय साहू

Iran Ready for Ceasefire: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में फिलहाल युद्धविराम की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह शर्तें रखी हैं। ईरान का कहना है कि अगर तबाही रोकनी है तो युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करना होगा। शर्तें स्वीकार करें, नहीं तो यदि ईरान पर हमले होंगे, तो बदले में हमले लगातार जारी रहेंगे।

ईरान के एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने लेबनानी मीडिया आउटलेट अल मयादीन से इंटरव्यू में कहा कि तेहरान ने युद्ध की शर्तों को औपचारिक रूप से निर्धारित कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को 48 घंटे के भीतर खोलने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला, तो पावर ग्रिड पर हमले किए जाएंगे।

खाड़ी देशों के पावर ग्रिड पर हमला

इस पर पलटवार करते हुए, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक करने और खाड़ी देशों के पावर ग्रिड पर हमला करके उन्हें अंधेरे में डुबोने की धमकी दी है। इस बीच, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह शर्तें घोषित की हैं, जो न केवल युद्धविराम बल्कि पूरे क्षेत्रीय ढांचे में बदलाव का संकेत देती हैं।

अपनी शर्तों पर सीजफायर

माना जा रहा है कि ईरान की मिसाइल क्षमताओं, ऑपरेशनल सहनशक्ति और होर्मुज स्ट्रेट पर रणनीतिक प्रभुत्व के कारण, अब वह युद्धविराम की पूर्व शर्तों पर नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जोर दे रहा है। हाल के हमलों ने इजरायल के अराद और डिमोना क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है और उसकी रक्षात्मक स्थिति को चुनौती दी है।

ईरान की युद्ध समाप्ति के लिए छह शर्तें:

  1. युद्ध न दोहराए जाने की बाध्यकारी गारंटी: कोई अस्थायी या प्रतीकात्मक युद्धविराम स्वीकार्य नहीं।
  2. अमेरिकी सैन्य ठिकानों की क्षेत्र से हटाना: पश्चिम एशिया में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को समाप्त करना।
  3. युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा।
  4. सभी क्षेत्रीय युद्धों का समापन: मौजूदा संघर्षों को व्यापक संदर्भ में समाप्त करना।
  5. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नई कानूनी व्यवस्था: वैश्विक ऊर्जा मार्ग पर ईरान का नियंत्रण सुनिश्चित करना।
  6. मीडिया नियंत्रण: ईरान को निशाना बनाने वाले शत्रुतापूर्ण मीडिया अभियानों में शामिल व्यक्तियों पर मुकदमा और प्रत्यर्पण।

ईरान के अधिकारी ने कहा कि ये कदम किसी प्रतिक्रिया के रूप में नहीं, बल्कि महीनों पहले तैयार की गई रणनीति का हिस्सा हैं। पहले सैचुरेशन-स्टाइल मिसाइल हमलों की बजाय, अब ईरान ने सटीक निशाने और महत्वपूर्ण ठिकानों को प्राथमिकता दी है। प्रमुख वायु रक्षा संरचनाओं को नष्ट करके, ईरान ने दुश्मन के आसमान पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। उनका कहना है कि हमले तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक पूरी तरह से युद्धविराम की गारंटी नहीं मिल जाती।

तत्काल युद्धविराम की संभावना नहीं

ईरानी अधिकारी ने कहा कि मौजूदा सैन्य संतुलन को देखते हुए, युद्धविराम की कोई तत्काल संभावना नहीं है। तेहरान की नीति अब हमलावर को सजा देने पर केंद्रित है, जब तक इजरायल और अमेरिका दोनों को सही ढंग से सजा नहीं मिलती। इजरायल को इसके किए की सजा जरूर दी जाएगी। ईरान का कहना है कि वे अपने देश और नागरिकों की रक्षा कर रहे हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना