ईरानी राष्ट्रपति ने सरेंडर से इनकार किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप अपनी कब्र में ले जाएंगे...सरेंडर के सवाल पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति, बोले- जवाबी कार्रवाई से हिचक नहीं

US-Iran War: ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान अपनी भूमि का एक इंच भी नहीं छोड़ेगा, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगा और आक्रामक नहीं बल्कि रक्षात्मक है।

अक्षय साहू

Masoud Pezeshkian Warns US-Israel: इजरायल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच, ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान ने ट्रंप को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि "ईरान अपनी जमीर का एक इंच भी किसी को नहीं लेने देगा।" पेजेशकियान का यह बयान रविवार को एक इंटरव्यू में आया। ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका जमीनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। 

पेजेशकियान मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक तैयार है। उनका कहना था, "हम अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे, चाहे हमें कितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े।"

ईरान जवाबी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगा

यह बयान उस समय आया जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमले किए जा रहे थे और तेहरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया जा रहा था। पेजेशकियान ने कहा कि ईरान आक्रामक नहीं है, बल्कि एक रक्षात्मक स्थिति में है। उन्होंने अपने पड़ोसी देशों को आश्वासन दिया कि ईरान क्षेत्रीय शांति का पक्षधर है, लेकिन यदि कोई देश अमेरिकी या इजरायली हमलों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करता है, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगा।

उनके बयान का संदर्भ हाल के घटनाक्रमों से जुड़ा हुआ है, जिसमें ईरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। हालांकि, मसूद पेजेशकियान ने पहले माफी मांगते हुए यह वादा किया था कि जब तक उन देशों से ईरान पर हमला न हो, तब तक ईरान कोई कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की जनता एकजुट है और दुश्मन कभी भी ईरान के आत्मसमर्पण का सपना पूरा नहीं कर पाएंगे।

ईरान की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा पहले

पेजेशकियान ने अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों का हवाला देते हुए आक्रामकों की आलोचना की और कहा कि ईरान की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत है। यह बयान ईरान की सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर उसकी दृढ़ नीति को दोहराता है। पेजेशकियान से पहले ईरान के सेना प्रमुख और अन्य नेताओं ने भी यही बातें कही थीं, यह दर्शाता है कि ईरान इस मुद्दे पर एकजुट है और किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर