ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियां (Image- Social Media) 
विदेश

सऊदी-UAE समेत किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा ईरान, राष्ट्रपति पेजेशकियां ने किया बड़ा ऐलान

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि अब पड़ोसी देशों को टारगेट नहीं किया जाएगा, जब तक कि वहां से हमला न हो।

अर्पित शुक्ला

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच मसूद पेजेशकियान ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि Iran अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नीति तब तक लागू रहेगी, जब तक ईरान पर होने वाला कोई हमला पड़ोसी देश की जमीन से न किया जाए।

राष्ट्रपति पेजेशकियान का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पूरे Middle East में तनाव चरम पर है और कई जगहों पर मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे हालात में ईरान की ओर से आया यह बयान क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

क्या कहा ईरान के राष्ट्रपति ने?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान अब पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाएगा, जब तक कि वहां से उस पर कोई हमला न किया जाए। टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का फैसला किया है और उनका उन पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने क्षेत्र के देशों से माफी भी मांगी और कहा कि मौजूदा हालात के बावजूद ईरान अपने पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों की संप्रभुता का सम्मान करता है और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने के पक्ष में है। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ईरान किसी भी तरह के दबाव में झुकने वाला नहीं है और अपनी सुरक्षा तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा करता रहेगा।

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए ईरान को चेतावनी दी थी कि अब आत्मसमर्पण के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि एक बार नया और स्वीकार्य नेता चुने जाने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी मिलकर ईरान की अर्थव्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाएंगे। ट्रंप ने कहा कि ईरान का भविष्य शानदार हो सकता है, लेकिन इसके लिए मौजूदा नेतृत्व को सत्ता छोड़नी होगी।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी