ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

US के जवाब पर टिका होर्मुज का भविष्य, ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव किया खारिज, अराघची बोले- अंतिम फैसले का इंतजार

US-Iran Strait of Hormuz: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर अमेरिका के अंतिम जवाब का इंतजार कर रहा है। ट्रंप ने प्रस्ताव खारिज कर दिया है।

अक्षय साहू

Abbas Araghchi on Hormuz Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के अंतिम जवाब का इंतजार कर रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने को लेकर अमेरिका के सामने कुछ प्रस्ताव रखे हैं। ये प्रस्ताव मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाए गए हैं।

ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ईरान के प्रस्ताव को खारिज करने की बात कह चुके हैं। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े ईरानी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। इससे पहले अब्बास अराघची ने बताया था कि तेहरान ने मध्यस्थों के जरिए वाशिंगटन को सात दिन का एक प्लान दिया है। इस प्लान का मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू करना है।

ईरान को अमेरिका के जवाब का इंतजार

अब्बास अराघची ने ईरानी मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का शुरुआती बयान देखा है। हालांकि मध्यस्थों की ओर से ईरान को अब तक अमेरिका का कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।

अराघची ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई तरह के बयान सामने आए हैं। ऐसे में ईरान अब मध्यस्थों के जरिए मिलने वाले अंतिम जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अंतिम प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही ईरान आगे का फैसला करेगा।

ईरान की शर्तों पर निर्भर करेगा होर्मुज को खोलना

ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी साफ किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की दिशा में आगे कोई प्रगति तभी संभव होगी जब अमेरिका ईरान की रखी गई शर्तों को पूरा करेगा। यानी इस पूरे मामले में अमेरिका का जवाब काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए जून के मध्य में बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए गए थे। इससे उम्मीद जगी थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है और विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश आगे बढ़ेगी। लेकिन करीब तीन सप्ताह बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया। 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद

फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बंद बताई जा रही है। यह जलमार्ग अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां लंबे समय तक जहाजों का आवागमन प्रभावित रहने से तेल और अन्य सामानों की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। अब सबकी नजर अमेरिका के जवाब पर है। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज