USS अब्राहम लिंकन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

खामेनेई की मौत के बाद खतरनाक हुआ ईरान, अमेरिकी युद्धपोत 'अब्राहम लिंकन' पर किया अटैक, ट्रंप की नींद हुई हराम!

Israel-US-Iran War: अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और खतरनाक हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि रविवार को उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से अमेरिकी युद्धपोत पर हमला बोल दिया है।

अभिषेक सिंह

Middle-East Tension: देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और खतरनाक हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि रविवार को उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से अमेरिकी युद्धपोत पर हमला बोल दिया है। ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत 'अब्राहम लिंकन' को निशाना बनाया है।

ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA और आईआरजीसी के चौथे बयान के हवाले से दावा किया गया है कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी-इजरायली टारगेट्स पर एक्शन लिया है।

एयरक्राफ्ट कैरियर पर दागीं चार बैलिस्टिक मिसाइलें

इसी दौरान अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर 'अब्राहम लिंकन' को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना निशाना बनया है। हालांकि इस दावे को लेकर अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'अब्राहम लिंकन' पर हमले के बाद क्या बोला IRGC?

US वॉरशिप पर हमला करने के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, "हमने US एयरक्राफ्ट कैरियर लिंकन को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है।" गार्ड्स ने यह भी चेतावनी दी कि ज़मीन और समुद्र आतंकवादी हमलावरों के लिए तेज़ी से कब्रिस्तान बनते जा रहे हैं। इस बीच, ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाने के बाद रविवार को खाड़ी में हमले फिर से शुरू कर दिए।

UAE के नेवल बेस पर भी ईरान ने किया ड्रोन अटैक

UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि अबू धाबी के एक नेवल बेस पर ईरानी ड्रोन हमले से आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मिनिस्ट्री ने कहा कि अबू धाबी में अल सलाम नेवल बेस पर एक वेयरहाउस पर दो ईरानी ड्रोन के हमले के बाद आज स्पेशल टीमों ने इस घटना पर कार्रवाई की। हमले में आम लोगों के सामान के दो कंटेनर में आग लग गई थी।

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल