इजरायल की खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर पर हमले का दावा 
विदेश

ईरान का इंतकाम! इजराइल की सबसे दुर्दांत खुफिया एजेंसी Mossad के हेडक्वार्टर पर गिराई मिसाइल- VIDEO

ईरान ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। ईरानी मीडिया संस्था "ईरान ऑब्जर्वर" ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कई इमारतों से काले धुएं के गुबार उठते हुए देखे जा सकते हैं।

अमन उपाध्याय

तेहरान: इजरायल और ईरान के बीच जंग और भीषण हो गई है। कुछ घंटे पहले इजरायली सेना ने ईरानी सेना प्रमुख को मार गिराने का दावा किया था, जिसके जवाब में अब ईरान ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसकी सेना ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर हमला बोल दिया है। ईरान समर्थक मीडिया संस्था "ईरान ऑब्जर्वर" ने इस हमले का वीडियो अपने एक्स पर शेयर किया है।

इस वीडियो में दावा किया गया है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर सीधा हमला हुआ है। इसमें दो या तीन इमारतों पर हुए हमले के बाद काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाया गया है, जिन्हें मोसाद का हेडक्वार्टर बताया जा रहा है।

देखें Video-

इजरायल ने 13 जून को 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' शुरू करने के बाद से ईरान के कई प्रमुख सैन्य नेताओं को निशाना बनाया है। इजरायली सेना (IDF) ने आज दावा किया है कि उसने तेहरान पर हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सहयोगी और आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स) के ख़ातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी को मार गिराया है। IDF ने यह जानकारी एक आधिकारिक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की।

राष्ट्रीय संप्रभुता के उल्लंघन करने का आरोप

ईरान के नई दिल्ली स्थित दूतावास ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों की निंदा की। दूतावास ने इजरायल पर 13 जून को ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। दूतावास के अनुसार, इजरायली सेना ने ईरान के विभिन्न स्थानों, खासकर आवासीय इलाकों पर हमले किए, जिसमें 224 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस हमले में 1,257 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

युद्ध पर लगाम लगाने की अपील

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते हमले को देखते हुए मिस्र, जॉर्डन और कुछ अन्य देशों ने इस युद्ध पर लगाम लगाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव पर चिंता जाहिर की और शांति बहाल रखने के लिए बातचीत का मार्ग अपनाने की सलाह दी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच