ईरान का कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला 
विदेश

ईरान का अमेरिका पर पलटवार: कतर में सैन्य अड्डे पर दागीं मिसाइलें, दोहा में धमाके

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कतर और इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। दोहा में 6 मिसाइलें दागी गईं, धमाके सुने गए और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया।

सौरभ शर्मा

तेहरान: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइलें दाग दी हैं। दोहा में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है। यह हमला अब तक का कतर में ईरान द्वारा किया गया सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। भारतीय नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

इजरायली न्यूज पोर्टल 'एक्सियोस' की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने सोमवार को कतर में अमेरिकी बेस पर छह मिसाइलें दागीं। यह हमला अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु संयंत्रों पर की गई बमबारी के जवाब में हुआ है, जिसमें अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों ने 14 बंकर-बस्टर बम गिराकर भारी तबाही मचाई थी। अमेरिकी हमले में 30,000 पाउंड वजनी बमों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाया खाड़ी क्षेत्र में तनाव

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोहा शहर में सोमवार शाम कई जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के अनुसार, अमेरिकी बेस की ओर एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया गया, जिससे कुछ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि ईरानी मिसाइलों से कितना नुकसान हुआ है। इस घटनाक्रम के बाद कतर और अमेरिका की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें:

भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी

भारतीय दूतावास ने कतर में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से घर के अंदर रहने, शांति बनाए रखने और कतरी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूत्रों से जानकारी लेने की अपील की गई है। दूतावास ने कहा है कि वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच टकराव अब सीधे हमलों तक पहुंच चुका है। कतर में हुए इस मिसाइल हमले से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है। भारत सहित कई देशों के नागरिकों की सुरक्षा चिंता का विषय बन चुकी है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा