समुद्री जहाज AI Generated Image
विदेश

Indonesia Ship Missing: 240 लोगों को ले जा रहा यात्री जहाज लापता, जावा सागर में तलाश जारी

Indonesia Ship 240 Passengers Missing: इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर पूर्वी जावा से दक्षिण कालीमंतन जा रहे यात्री जहाज का जावा सागर में संपर्क टूट गया। बचाव दल ने तलाश शुरू कर दी है।

प्रिया जैस

Indonesia Java Sea Rescue Operation: इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 240 यात्रियों को ले जा रहे एक जहाज से संपर्क टूट गया है, जिसको लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इंडोनेशियाई बचाव दल ने एक यात्री जहाज की तलाश का अभियान शुरू किया। यह जहाज 240 लोगों को लेकर पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतन जा रहा था, तभी जावा सागर में इसका संपर्क टूट गया।

बंदरगाह से लगभग 148 किलोमीटर दूर था जहाज

अधिकारियों ने बताया कि जावा सागर में इंडोनेशियाई यात्री जहाज से संपर्क टूटने के बाद रविवार को बचाव कर्मियों ने खोज अभियान शुरू किया। इस जहाज पर 240 लोग सवार हैं और यह पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतन जा रहा था।

दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन में खोज और बचाव कार्यालय को सूचना मिली कि 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' से संपर्क तब टूटा जब वह पूर्वी जावा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जहाज से आखिरी बार संपर्क तब हुआ था जब वह जावा सागर में बंजारमासिन के एक बंदरगाह से लगभग 148 किलोमीटर दूर था। फिलहाल, जहाज की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलीपींस फेरी हादसा

कुछ दिन पहले 10 सितंबर को फिलीपींस में टूरिस्ट डेस्टिनेशन पलावन के पास से एक फेरी में आग लगने की खबर सामने आई थी। फिलीपींस में कोरोन के तट के पास समुद्र में मनीला से कोरोन जा रही फेरी M/V जून एस्टर में अचानक भीषण आग लग गई थी।

खुले समुद्र में जहाज को आग की लपटों में घिरा देख, फिलीपीन कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान चलाया। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई थी और लगभग 87 लोग लापता हुए थे। फेरी में कुल 134 लोग सवार थे। इस घटना में 43 लोगों को बचाया गया था।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब