इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा! बोर्नियो के जंगलों में गिरा हेलीकॉप्टर, सभी 8 लोगों की मौत

Indonesia के बोर्नियो द्वीप पर एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो गई। एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया।

अक्षय साहू

Helicopter Crashes in Indonesia: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर Airbus H130 मॉडल का था और इसे पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा संचालित कर रही थी। हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले से उड़ान भरी थी और यह कुबु राया जिले में स्थित एक पाम ऑयल प्लांटेशन की ओर जा रहा था। बताया गया कि उड़ान भरने के मात्र पांच मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया, जिससे तुरंत अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें कई एजेंसियों को लगाया गया।

दो क्रू मेंबर सहित आठ लोगों की मौत

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजी टीमों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया। मलबा मिलने के बाद वहां से दो क्रू मेंबर और छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से हुई। दुर्घटना स्थल घने जंगलों के बीच होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

इंडोनेशिया में आए दिन होते रहते हैं हादसे

इंडोनेशिया (Indonesia) जिसकी आबादी लगभग 27 करोड़ है, दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह देशों में से एक है। यहां का भौगोलिक विस्तार और कई दूर-दराज के इलाकों में सीमित बुनियादी ढांचा होने के कारण हवाई और समुद्री परिवहन पर काफी निर्भरता रहती है।

हालांकि, देश में समय-समय पर विमान, हेलीकॉप्टर और फेरी हादसे सामने आते रहते हैं, जो सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर इंडोनेशिया में परिवहन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।  इंडोनेशिया (Indonesia) में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और कमजोर निगरानी इन हादसो की एक बड़ी वजह है। सरकार पर सुरक्षा मानकों को सख्त करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ रहा है।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं